एक्सप्लोरर

Moradabad News: बीजेपी को वोट दिया तो पति ने भेज दिया तलाक का नोटिस, पत्नी का दावा

Moradabad News: मुरादाबाद में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने बीजेपी को वोट दिया था, इसलिए पति ने उसे तलाक का नोटिस भेज दिया. महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में तलाक (Divorce) का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पर एक पति ने पत्नी को तलाक का कनूनी नोटिस भेजा तो पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने बीजेपी (BJP) को वोट दिया था इसलिए पति उसे तलाक देना चाहता है. महिला ने कहा कि उसे ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे और जब मैं ये कहती थी कि मेरे साथ मोदी जी (PM Modi) और योगी जी (CM Yogi) हैं और मैंने योगी जी को वोट दिया है तो वो नाराज़ होते थे. इसी नाराजगी की वजह से पति ने उसे तलाक का नोटिस भेजा है. महिला ने अब न्याय की गुहार लगाई है. 

बीजेपी को वोट दिया तो भेजा तलाक

ये अजीब मामला सामने आया है यूपी के मुरादाबाद से जहां एक पीड़ित महिला सना इरम का कहना है की उसकी शादी 2019 में हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक था लेकिन कुछ दिन बाद मेरी नन्द मुझे दहेज़ के ताने देने लगी थी. मेरा पति भी उनका साथ देता था जब मैं उनसे कहती थी कि मेरे साथ मोदी जी और योगी जी हैं और मैंने योगी जी को ही वोट दिया है तो वह बहुत नाराज़ होते थे. उसी नाराज़गी की वजह से आज उन्होंने मुझे तलाक का नोटिस भेज दिया. महिला ने कहा कि "मैं इन्साफ चाहती हूँ मैंने ट्वीट किया था मैं योगी जी से इन्साफ चाहती हूँ जो लोग घर बैठे बैठे तलाक दे देते हैं उन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मेरी माँ कैंसर की मरीज़ है और पिता मेरे मर चुके हैं.  ऐसे में मेरे पति नदीम ने मुझे तलाक का नोटिस भेज दिया. वह एक गैस एजेंसी में मैनेजर है." 

पति ने लगाया पत्नी पर ये आरोप

वहीं सना के पति की तरफ से जो क़ानूनी नोटिस भेजा गया है उसमें महिला पर आरोप लगाया गया है कि वो परिवार में रहना नहीं चाहती और पत्नी धर्म नहीं निभा रही है. इसलिए नियमानुसार उसे क़ानूनी नोटिस भेजा जा रहा है क्यूंकि तीन तलाक एक समय में देना गैर क़ानूनी है इसलिए वह अपने अपने वकील के ज़रिये क़ानूनी रूप से पत्नी को तलाक भेज रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: Azam Khan का Lulu Mall विवाद पर बड़ा बयान, मालिक को बताया RSS का फंड रेजर, ED एक्शन पर कही ये बात 

 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget