एक्सप्लोरर

Barabanki: मनरेगा योजना में जमकर धांधली, सिर्फ कागजों पर हुआ विकास कार्य, ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी जिले में मनरेगा योजना में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है. आरोप है कि मनरेगा के पैसों की जमकर लूट-खसोट की गई है.

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी (Barabanki) जिले में मनरेगा योजना (MGNREGA Scheme) में हुए फर्जीवाड़े की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की है. जिसके बाद मामले में खंड विकास अधिकारी ने जांच बैठा दी है. ग्रामीणों का कहना है गांव में बिना काम करवाए सरकारी खजाने से लाखों की लूट-घसूट की गई है. गांव में हो रहे विकास कार्यों को बाहरी जनपद से मजदूर बुलाकर काम करवाया जा रहा है. जिससे गांव में लोगों को रोजगार नहीं मिला रहा है. ये मामला सामने आने के बाद जब एबीपी गंगा की टीम इन इलाकों में गई तो पाया कि गांव में कई ऐसे कार्य हैं जो सिर्फ कागजों पर ही हुए हैं. 

मनरेगा के कामों में लूट-खसोट

ये मामला बाराबंकी जिले की तहसील नवाबगंज के विकास खंड देवा के हरई गांव का है. जहां हर कदम पर गांव में विकास करवाने के नाम पर लूट घसूट की गई है. ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मनरेगा योजना चला रही है. जिससे लोगों को गांव में काम मिले और उन्हें बाहर मजदूरी करने न जाना पड़े. इसके लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव जॉब कार्ड बनाकर देते है और उसी जॉब कार्ड के जरिये ही उन्हें अपनी ही ग्राम पंचायत में काम मिल जाता है. मनरेगा के तहत काम करने वाले लोगों को सरकार सीधे खाते में मजदूरी भेजती है

दूसरे मजदूर से काम के लिए बुलाए मजदूर

हरई गांव में बेरोजगार और जरुरत मंद लोगों को काम न देकर बाहर से मजदूरी करवाने के लिए गांव में ठेके पर मजदूर बुलाए गए. गांव में ऐसे तमाम लोगों को जॉब कार्ड बनाकर दे दिए गए है जिनके घर पहले से ही सम्पन्न है और उनके घरों में चार पहिया वाहन तक हैं. ग्रामीण बताते है हर जगह फर्जीवाड़ा किया गया है. गांव में बनाए जा रहे अमृत सरोवर के खुदाई का काम बाहर से बुलाए गए मजदूरों से करवाई जा रही थी. यही नहीं गांव में बने मिनी सचिवालय में मरम्मत के नाम पर ग्राम प्रधान व पंचायत सेकेट्री ने खानापूर्ति करके लाखों रुपये सरकार के खजाने से निकाल लिए. 

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ऐसे कई कच्चे चकमार्ग है जिनपर कहीं कहीं मिट्टी डलवाकर चकरोड पटवाने के नाम पर डाका डाला गया. बल्कि ग्राम पंचायत हरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरिहा में भी लगाई गई टाइल्स और लोहे की जाली के नाम पर भी खानापूर्ति कर घटिया क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल किया गया है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह से की.

UP Politics: शिवपाल यादव ने बताया 'कंस' तो अखिलेश यादव ने किया जबरदस्त पलटवार, चाचा को यूं दिया जवाब

शिकायत के बाद जांच के निर्देश

एबीपी गंगा की टीम जब हरई गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने एक के बाद एक फर्जीवाड़े दिखाए. मिनी सचिवालय का जो पिलर बना है वो आरसीसी सीमेंट का न बनाकर ईंट से बना दिया गया वही मिनी सचिवालय के अंदर जो शौचालय बना है उसके मरम्मत के नाम पर पैसों की लूट-घसूट की गई. गांव के रहने वाले ताज मिया, जुबेर अहमद, लोगोश कुमार वर्मा, बंशीलाल, राहुल कुमार, राम प्रसाद सहित गांव के दर्जनों लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से की है, जिसके बाद इस मामले पर जांच बिठा दी गई है.

ये भी पढ़ें-

Lucknow News: लखनऊ के शकुंतला यूनिवर्सिटी में नियुक्ति में हुई धांधली पर VC के खिलाफ FIR, छह शिक्षक बर्खास्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget