एक्सप्लोरर

Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे का विरोध करने वालों को योगी के मंत्री दानिश अंसारी का जवाब, जानिए- क्या कहा?

Barabanki News: यूपी के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मदरसों के सर्वे का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैला रहा है.

Barabanki News: यूपी के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) आज बाराबंकी पहुंचे जहां उन्होंने मदरसों के सर्वे (Madrasa Survey) का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी सरकार (CM Yogi Adityanath) मदरसों में दीनी तालीम के साथ मुस्लिमों को आधुनिक शिक्षा देकर उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ रही है और विपक्ष इस पर भ्रम पैदा कर रहा है. अंसारी ने कहा कि मुस्लिम नौजवानों को अच्छी नौकरियां मिले उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके इसलिए मदरसों (Madrasa) का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है. सरकार मदरसों को बेहतर करने के लिए कार्य कर रही है. 
 
अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी ने कही ये बात
मंत्री दानिश आजाद अंसारी बाराबंकी के ईरम कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के 72 वे जन्मदिन पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लिया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में योगी सरकार मदरसों में दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा पर देने पर खास जोर दे रही हैं. जिससे मुस्लिम नौ जवान समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई हैं 2017 के बाद से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में हमेशा योगी जी ने मदरसे के ढांचे को और मजबूत और बेहतर बनाने का काम किया है. 
 
मदरसों के सर्वे का विरोध करने वालों को जवाब
दानिश आजाद ने कहा कि आज दीनी तालीम के साथ साथ मदरसे में आधुनिक शिक्षा को भी एक अंग बनाया हैं ताकि मुस्लिम नौजवान जो एक साधारण परिवार से आता है और मदरसे में पढ़ता है उसे अच्छी नौकरियां मिले, उसका जीवन बेहतर हो. अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कुछ विपक्षी दल भ्रम फैला रहे थे कि योगी जी आएंगे तो मुसलमानों के साथ बुरा करेंगे लेकिन आज मुस्लिम नौजवानों को आज अच्छी शिक्षा मिल रही है. विपक्ष पार्टियां सिर्फ भ्रम फैला रही है कही भी मदरसों पर बुलडोजर नही चलेगा न मदरसे बन्द होंगे. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget