एक्सप्लोरर

यूपी में काम करने वालों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार लागू करने जा रही ये जरूरी नियम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर श्रमिक, सम्मान के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को मजबूती के साथ आगे बढ़ा सके, यह सरकार की मंशा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में काम कर रहे हर युवा को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने का ऐलान करते कहा कि इससे श्रमिकों के शोषण की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी.

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में तीन दिवसीय 'रोजगार महाकुंभ 2025' का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि कंपनियों को अपने कर्मचारियों को उचित वेतन देना होगा.

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह पहल सम्मानजनक रोजगार, नौकरी की सुरक्षा और श्रमिकों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो हर कामगार युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी देगा.

रोजगार के प्रचुर अवसर पैदा कर रहा- यूपी

युवाओं को अपार ऊर्जा का भंडार बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी ताकत इसकी विशाल युवा आबादी में निहित है. उत्तर प्रदेश की प्रतिभा की अब न केवल पूरे भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मांग है. एक समय नौकरियों के लिए बड़े पैमाने पर पलायन वाला यह राज्य आज अपनी सीमाओं के भीतर ही रोजगार के प्रचुर अवसर पैदा कर रहा है.

निक्की भाटी केस में नया मोड़, गैस सिलेंडर फटने से लगी आग! अस्पताल ले गए थे ससुराल के लोग

श्रम सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए श्रम कानूनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है.

रोजगार महाकुंभ को युवाओं और उद्योग के बीच एक सेतु बताते हुए, उन्होंने कहा, 'यह आयोजन केवल रोजगार प्रदान करने के बारे में नहीं है, बल्कि प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों को नई तकनीकी मांगों के अनुरूप बनाने के बारे में भी है.'

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मिशन रोजगार' अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में आयोजित रोजगार महाकुंभ-2025 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ.

उन्होंने लिखा कि इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के साथ ही श्रम विभाग के श्रम न्याय सेतु पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण की वेबसाइट एवं ई-कोर्ट पोर्टल भी लॉन्च किया.

सीएम ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य की मांग भारत के साथ ही दुनिया के अन्य देशों में भी हो रही है. नवचयनित युवा शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget