एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: सीएम योगी के पेंडुलम वाले बयान पर अखिलेश फिर साधा हमला, कहा- 'चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे कि...'

Mainpuri Bypoll: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम फिजिक्स सीखा रहे थे, चाचा को झूला पेंडुलम बता रहे थे. अखिलेश ने कहा, चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे कि आप परेशान हो जायेंगे.

Mainpuri By-Eleciton 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन हैं. ऐसे में बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपना पूरा प्रचार में लगाया हुआ है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज अलीपुर खेड़ा गांव पहुंचे जहां उन्होंने सीएम योगी (Yogi Adityanath) के पेंडुलम वाले बयान पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम फिजिक्स सीखा रहे थे, चाचा को पेंडुलम का सबसे अच्छा उदाहरण बता रहे थे, हम कहना चाहते हैं कि चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे कि आप परेशान हो जायेंगे.  

उपचुनाव में प्रचार का अंतिम दिन

अखिलेश यादव ने अलीपुर का जिक्र करते हुए कहा कि भोगांव की जनता इतिहास बनाने जा रही है. आज आखिरी दिन हैं मैं आपसे वोट मांगने आया हूं. आपने यहां से नेताजी को कई बार चुनकर भेजा है. नेताजी गांव, गरीब, किसान को कभी भी नहीं भूले. उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया था, चुंगी व्यव्स्था खत्म की, शहीद जवान को ताबूत और सम्मान देने का काम किया. सियाचिन सीमा पर धोती कुर्ते में ही गए. रूस में भी उन्होंने सुखोई विमान खरीद के दौरान भी पहनावा नहीं बदला, वो जमीन से जुड़े नेता थे.

पेंडुलम वाले बयान पर हमला 

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम फिजिक्स सीखा रहे थे, चाचा को बता रहे थे, झूला पेंडुलम का सबसे अच्छा उदाहरण हैं. अखिलेश ने कहा, चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे कि आप परेशान हो जायेंगे. सीएम साहब ने कहा कि वो फुटबाल खेल लेते हैं. कुछ दिन पहले जब सीएम क्रिकेट खेल रहे थे उनका बल्ला कहीं और बॉल कहीं थी. ये लोग कह रहे हैं बेचारी डिंपल को फंसा दिया, जो उन्हें बताना चाहिए कि नौजवानों को नौकरी क्यों नहीं मिली, अग्निवीर भर्ती हुई, 2 हजार लोगों को भी नहीं दी गई. 4 साल बाद आप आकर आलू ही खोदोगे. 

बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी गरीब और किसानों की नहीं है. बड़ी संस्थाएं बेची जा रही हैं. बीजेपी के लोग सरकार को कंपनी बनाना चाहते हैं. 650 एकड़ जमीन बेच दी गई, जिसके बारे में आपको और हमको कुछ पता ही नहीं चल पा रहा है. स्कूल में बच्चों के पास हमारे दिए गए बर्तन हैं, ड्रेस, जूते, कॉपी किताब का क्या हाल है आप जानते हैं. बीजेपी झूठ का सहारा लेगी क्योंकि बीजेपी हारने जा रही है. मैनपुरी की सड़क पर सांड ही सांड दिख रहे हैं. सीएम को बताना चाहिए था कि मैनपुरी के लोग सांड से कैसे बचे. 

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अब रामराज्य तभी आयेगा जब बीजेपी का सफाया होगा. समाजवाद ही असल रामराज्य है. उन्होंने लोगों से अपील की नेताजी को याद करके वो वोट दें. 

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll: आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा, भड़काऊ भाषण के मामले में हुआ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget