एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा, भड़काऊ भाषण के मामले में हुआ केस दर्ज

Rampur By-Election 2022: सपा नेता आजम खान के खिलाफ पुलिस वालों के खिलाफ नारा लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन पर पुलिस के खिलाफ भड़काऊ भाषण का आरोप लगा है.

Rampur By-Election 2022: रामपुर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान (Azam Khan) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद अब उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आजन खान पर जनसभा में पुलिसवालों के लिए नारे लगवाने के मामले में केस दर्ज हुआ है. ये मुकदमा वीडियो निगरानी टीम प्रभारी सुजेश कुमार सागर की तहरीर पर दर्ज किया गया है. 

आजम खान पर एक और मुकदमा दर्ज

रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में आजम खान ने 1 दिसंबर को किला मैदान में एक जनसभा की थी. इस दौरान आजम खान ने भड़काऊ भाषण दिया था, जिस मामले में अब एफआईआर दर्ज हो गई है. इस जनसभा में आजम खान, बीजेपी और पुलिस प्रशासन पर जमकर भड़कते हुए दिखाई दिए थे. यही नहीं उन्होंने अपने समर्थकों के साथ 'एसपी साहब जिंदाबाद, सीओ साहब जिंदाबाद और पुलिस के डंडे जिंदाबाद' के नारे लगाए थे. इस दौरान उनके समर्थक भी उनका साथ देते हुए दिखाई दिए. 

भड़काऊ भाषण मामले में केस दर्ज

आजम खान पर अब इस मामले में भड़काऊ भाषण देने, आम मानस को उकसाने, भड़काने और शांति को खतरा फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. आजम के खिलाफ धारा 153 ए ,505(1)(b), और जन अधिनियम का प्रतिनिधित्व 1951 और 1988 की धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले आजम के खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है. जिसमें उन्होंने एक जनसभा के दौरान कहा था कि 'बच्चा भी पैदा होने से पहले पूछता कि आजम खान से पूछो बाहर आना है या नहीं.' 

महिलाओं पर विवादित टिप्पणी मामले में आजम खान की पत्नी डॉ तजीन फातिमा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस और अधिकारियों में अब आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना एक फैशन बन गया है. उन्होंने इस एफआईआर को गलत बताया था और कहा कि इसमें कोई तथ्य नहीं है पुलिस ने गलत एफआईआर दर्ज की है. 

आपको बता दें भड़काऊ भाषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी जिसके बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर आजम के करीबी आसिम राजा को मैदान में उतारा है जिनका मुकाबला बीजेपी के आकाश सक्सेना से है. रामपुर में बीजेपी भी अपना पूरा जोर लगा रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'यूनिफॉर्म सिविल कोड पूरे देश के लिए आवश्यक', यूपी उपचुनाव पर कही ये बात

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget