Indian Railways: लखनऊ के चारबाग में होगा वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस, 130 करोड़ की लागत में तैयार होगा यार्ड
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का मेंटेनेंस यार्ड बनाया जाएगा. इसको बनाने में 130 करोड़ की लागत आएगी. इस मेंटेनेंस यार्ड को बनाने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा गया है.

Lucknow News: लखनऊ में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का मेंटेनेंस यार्ड बनाया जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का मेंटेनेंस लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा. मेंटीनेंस यार्ड को बनाना में 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे. एक साल के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रशासन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए कोचिंग यार्ड बनाया जाएगा.
नया कोचिंग डिपो होगा तैयार
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम एडके सपरा ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मरम्मत चारबाग स्टेशन के पुराने गुड्स शेड में होगा. इसके लिए रेलवे नया कोचिंग डिपो तैयार करने जा रही है. इस डिपो में वॉशिंग लाइन, स्टेब्लिंग लाइन, पिट लाइन तैयार कराया जाएगा. इसके निर्माण के काम को रेलवे ने उत्तर रेलवे की निर्माण इकाई को सौंपा है. बता दें कि चारबाग रेलवे स्टेशन के तीन जगहों पर ट्रेनों की सफाई की जाती है. जिसमें मवैया, खम्मन पीर के नजदीक वाशिंग लाइन और तीसरी सदर है. सीपीएम ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस के लिए 130 करोड़ रुपये से मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंजिनियरिंगि विभाग से काम करवाए जाएंगे. इसमें एक मेंटेनेंस लाइन के अलावा दो स्टेब्लिंग लाइनें, इंजन साइडिंग और पिट शेड भी शामिल होगा.
UP Politics: समाजवादी पार्टी के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी, अब बसपा का 'यादव कार्ड'
हर महीने 5,6 वंदे भारत चलाने का है लक्ष्य
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिन चंडीगढ़-लुधियाना के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करने के बाद कहा कि सरकार 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ाना चाहती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हर महीने 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन को लाया जाएगा. वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा. आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का लक्ष्य रखा था.
UP News: बुलंदशहर के बीजेपी विधायक की मां से लूट, हथियार के बल पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























