एक्सप्लोरर

UP News: कमिश्नर से पंगा लेना पड़ा भारी, रिटायरमेंट से 7 दिन पहले नपे एलडीए के चीफ इंजीनियर, जानिए-पूरा मामला

UP News: यूपी में एलडीए के चीफ इंजीनियर इंदु शेखर और कमिश्नर रंजन कुमार के बीच ठन गई है. चीफ इंजीनियर ने कमिश्नर के बंगले की फाइल फंसाई तो कमिश्नर ने रिटायरमेंट से एक हफ्ते पहले तबादला करा दिया.

Lucknow Development Authority: एलडीए के चीफ इंजीनियर (LDA Cheif Engineer Indu Shekhar Singh) इंदु शेखर सिंह को रिटायरमेंट के एक हफ्ते पहले कुर्सी से हटाने के मामले में कमिश्नर रंजन कुमार (Commissioner Ranjan Kumar) से पंगा सामने आ रहा है. चीफ इंजीनियर ने कमिश्नर के बंगले में 1 करोड़ रुपए के खर्चे से मरम्मत और निर्माण कार्य की फाइल पर आपत्ति लगा दी थी जिसको लेकर दोनों के बीच ठन गई. आपत्ति लगने से कमिश्नर रंजन कुमार का आलीशान बंगला बनाने का ख्वाब मिट्टी में मिल गया और उन्होंने आपत्ति के ठीक दूसरे दिन चीफ इंजीनियर का तबादला करा दिया. फिलहाल चीफ इंजीनियर को एलडीए से हटाकर आवास बंधु भेज दिया गया है लेकिन यह मामला एलडीए समेत पूरे प्रदेश के अधिकारियों में चर्चा का विषय बना है.

कमिश्नर से पंगा लेना पड़ा भारी

मूछों की इस लड़ाई के पीछे बटलर पैलेस स्थित बंगला नंबर A 3 है. इस बंगले में पिछले 20 साल से सीनियर आईएएस अफसर और मायावती के प्रमुख सचिव रहे रविंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे. 2 महीने पहले ही उन्होंने रिटायर होने के बाद बंगला छोड़ दिया. करीब 1 महीने पहले ये बंगला लखनऊ मंडल के कमिश्नर रंजन कुमार को अलॉट किया गया. रंजन कुमार एलडीए के अध्यक्ष भी हैं. वो इस वक्त आईएएस अफसरों के लिए बने अपार्टमेंट पीएसआई टॉवर में रह रहे हैं. उन्होंने बंगले को भव्य बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का लंबा-चौड़ा एस्टीमेट बनाया. इसमें 82 लाख रुपए के आसपास मरम्मत और निर्माण कार्य में खर्च होने थे जबकि लगभग 25 लाख रुपए इलेक्ट्रिसिटी से संबंधित कामों के थे.

Noida Fire: मंदिर में रखे पूजा के दीपक से आग, घर में फंसे 13 लोगों का फायर विभाग ने बचाया 

जानिए क्या है वजह
एलडीए का अध्यक्ष होने के नाते सीनियर आईएएस रंजन कुमार ने अपने ख्वाबों के बंगले की फाइल एलडीए को ही सौंप दी. उन्होंने अवस्थापना निधि से सभी काम कराने के निर्देश दिए. हालांकि, चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह ने रंजन कुमार की फाइल पर आपत्ति लगाते हुए उसे फाइनेंस कंट्रोलर को भेज दिया. चीफ इंजीनियर ने फाइल पर लिखा कि जिस बंगले में निर्माण और मरम्मत का काम कराने के लिए एलडीए की अवस्थापना निधि से रकम खर्च किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, वह राज्य संपत्ति विभाग का है. एलडीए किसी भी दूसरे विभाग के आवासों की मरम्मत और निर्माण के लिए रकम नहीं देता है. बंगले की मरम्मत और वहां निर्माण का कार्य राज्य संपत्ति विभाग से ही कराया जाना चाहिए.
 
रिटायरमेंट से पहले नपे एलडीए चीफ इंजीनियर
कमिश्नर के बंगले की फाइल फंसी तो चीफ इंजीनियर की कुर्सी भी फंस गई. एलडीए सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर ने चीफ इंजीनियर के रिटायरमेंट से हफ्ते भर पहले शासन को उनकी कारगुजारियों का चिट्ठा दिखाते हुए उन्हें कुर्सी से हटवा दिया. चीफ इंजीनियर का तत्कालीन वीसी अभिषेक प्रकाश समेत कई आईएएस अफसरों से पंगा था. अभिषेक प्रकाश ने तो चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह की जांच तक करा डाली. इंदु शेखर पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी और बेटियों के नाम से एक रियल स्टेट कंपनी बनाकर मोहनलालगंज में सरकारी जमीनों पर कब्जा किया. अभिषेक प्रकाश ने इसकी जांच कराकर मोहनलालगंज कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज करवाई है.
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget