एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस के आने से पहले सब मौके से भागे

Lucknow News: पुलिस अधिकारी ने कहा कि जमीन की पैमाईश से पहले ना ही लेखपाल और ना ही कानूनगो की तरफ से पुलिस को कोई जानकारी दी गई थी. पुलिस दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी.

Lucknow Firing: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग (Firing) हुई. ये घटना जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित अजनहर कला गांव की है. इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस (Police) बल पहुंच गया लेकिन पुलिस के आने की खबर सुनते ही लोग घायलों को वहीं छोड़कर भाग निकले. पुलिस इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर के आधार पर आगे की जांच की बात कर रही है. 

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
इस घटना में घायल एक शख्स के रिश्तेदार उदयवीर सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाले कौशल सिंह की जमीन पर लेखपाल और कानूनगो आए थे. इसी दौरान आनंद प्रताप सिंह, विष्णु प्रताप सिंह समेत कई लोग अधिवक्ता के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां लाठियां डंडे चलने शुरू हो गए. उदयवीर ने बताया कि इस दौरान वहां दोनों पक्षों की तरफ से सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. वहां गाड़ियों का लंबी कतार लग गई थी. इस आपसी झगड़े में कई लोग घायल हुए हैं और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. आरोप है कि दोनों पक्षों में विवाद के दौरान पांच राउंड फायरिंग भी हुई जिसके बाद लेखपाल और कानूनगो मौके से भाग निकले.

दोनों पक्षों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डीसीपी नॉर्थ सैयद कासिम आब्दी ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और फायरिंग की बात सामने आई है. इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी ने कहा जमीन की पैमाईश करने से पहले ना ही लेखपाल और ना ही कानूनगो की तरफ से पुलिस को कोई जानकारी दी गई है. पुलिस दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई करेगी. इस मामले की जांच में अगर लेखपाल और कानूनगो की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ballia News: मंच पर कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में हुई 'तू-तू, मैं-मैं', मुलायम सिंह यादव के नाम पर था कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget