एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में सरकारी स्कूल के किचन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, छात्र ने यूं खोली पोल

Kushinagar News: कुशीनगर में यूपी-बिहार सीमा पर स्थित सरकारी स्कूल में अवैध शराब मिलने से हड़कंप मच गया है. ये शराब स्कूल की किचन में छुपा कर रखी गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Kushinagar News: कुशीनगर (Kushinagar) में यूपी-बिहार सीमा (UP-Bihar Border) पर स्थित मोहन बसडीला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अवैध शराब मिलने से हड़कंप मच गया है.  आनन-फानन में तमकुहीराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. जहां स्कूल की किचन में छुपाकर रखी गई अवैध शराब (Illigal Liquor) को बरामद किया गया. सरकारी स्कूल (Government School) में अवैध शराब की बरामदगी बहुत बड़े खेल की तरफ इशारा कर रही है. ये शराब स्कूल की किचन तक कैसे पहुंची, पुलिस (Police) अब इस मामले की गहनता से जांच में लग गई है. ये मामला ऐसे समय में और अहम हो जाता है जब बिहार में पुलिस की मिलीभगत से अवैध शराब तस्करी का खेल किया जा रहा हो. 

दरअसल बिहार में शराबबंदी के बाद सक्रिय हुए शराब माफियाओं ने शराब तस्करी के लिए नए-नए तरीके इजाद किए हैं. शराब तस्कर कभी एंबुलेंस में तो कभी दवाओं के बीच में छुपा कर यूपी से बिहार में शराब की तस्करी करते हैं. पुलिस से बचने के लिए तस्कर शराब सीधे बिहार में ना ले जाकर पहले यूपी बिहार की सीमा पर स्टॉक इकट्ठा करते है और फिर मौका देखकर शराब को बिहार में तस्करी किया जाता है.

स्कूल में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित मोहन बसडिला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शराब माफियाओं ने कुछ ऐसा ही जाल बुना था लेकिन स्कूल के एक बच्चे ने सारा प्लान चौपट कर दिया. इस बच्चे की नजर जब रसोईघर में रखी गई शराब की बोतलों पर गई तो उसने शोर मचा दिया. जिससे सभी को स्कूल में शराब के होने की जानकारी मिली और यहां हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी शराब जब्त कर ली है. शिक्षा के मंदिर में इतनी बड़ी मात्रा में शराब का मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है. 

स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका जाहिरा बानो ने बताया कि रसोई घर का वो हिस्सा अक्सर बंद रहता है. उन्होंने बताया कि जिस कमरे से शराब बरामद हुई है उसकी चाभी ग्राम प्रधान के पास है इसलिए कमरे में क्या रखा गया था इसकी जानकारी उनको नहीं थी. 

वहीं सरकारी स्कूल में शराब मिलने के गंभीर मसले पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल से 51 पेटी शराब बरामद की गई है. इसके बाद आबकारी विभाग को भी मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है. मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढें- 

Watch: शायर मुनव्वर राणा का बड़ा आरोप, कहा- 'अतीक और मुख्तार की आड़ में गिराए जा रहे हैं मुसलमानों के मकान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget