एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 5 बुजुर्गों के आंखों की रोशनी गई, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Kanpur News: कानपुर के निजी अस्पताल ने फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगाया था. जिसमें करीब 20-22 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, ऑपरेशन के बाद 5 बुजुर्गों के आंखों की रोशनी चली गई.

Kanpur News: कानपुर में फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जिसकी वजह से 5 बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई है. इनका ऑपरेशन कानपुर के निजी अस्पताल आराध्या नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने किया था. जिसके बाद से इन्हें बिल्कुल भी नहीं दिखाई दे रहा है. परेशान  लोगों ने अब सीएमओ कानपुर से इसकी शिकायत की है और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है. 

5 बुजुर्गों के आंखों की रोशनी गई

कानपुर के बिल्लौर जनपद में एक निजी अस्पताल ने फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगाया था. इस कैंप में करीब 20-22 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद इनमें से 5 मरीजों के आंखों की रोशनी चली गई. जिससे बुजुर्ग और उनके परिजन काफी परेशान हैं. ये ऑपरेशन डॉ नीरज गुप्ता ने किया था. 20 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी आंखों की रोशनी आने की बजाय जा चुकी है. बुजुर्ग अब एक असहनीय दर्द से गुजर रहे हैं. मरीजों के परिजनों ने इस मामले में सीएमओ से आरोपी डॉक्टर और प्रबंधन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

सीएमओ ने जांच कमेटी का गठन किया
सीएमओ कानपुर डॉक्टर आलोक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास कुछ लोग एप्लीकेशन के साथ आए थे. इसमें कुछ लोगों के नाम थे कि उनकी आंखों का ऑपरेशन आराध्या अस्पताल में किया गया है, उसके बाद इनकी आंखों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई. प्रकरण एक नजर में काफी गंभीर लग रहा है. जो लोग आए थे उन्हें जो आवश्यक दवाएं थीं वो दिलवा दी गई हैं. इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. जो जल्द ही जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी और उसी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Azamgarh: आजमगढ़ के लोगों पर दिए BJP सांसद निरहुआ के बयान पर विवाद, केस दर्ज करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
'ये संवैधानिक नहीं, अनुबंध का विवाद', बिना नोटिस यूट्यूब चैनल हटाने पर HC की टिप्पणी
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget