एक्सप्लोरर

Jhansi News: इंस्टाग्राम पर लिखा 'क्या मैं कूद जाऊं?' जवाब ऐसा मिला कि 8वीं मंजिल से छात्र ने लगा दी छलांग

Jhansi News: यूपी के झांसी में एक 12 क्लास के छात्र ने आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर इंग्लिश में लिखा, "क्या मैं कूद जाऊं? जिस पर जवाब आया, यस-यस और मर जाओ..

Jhansi Suicide News: यूपी के झांसी (Jhansi) में असिस्टेंट सेल टैक्स (Assistant Cell Tax) ऑफिसर के बेटे ने आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर इंग्लिश में लिखा, "क्या मैं कूद जाऊं? जिस पर जवाब आया, यस-यस और मर जाओ.. आत्महत्या से पहले उसने 94 पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और एक लड़की को भी आई लव यू कहा और इसके बाद ऊपर से छलांग लगा दी. ये मामला थाना सेरपरी बाजार की रॉयल सिटी का है. 
 
12वीं क्लास के छात्र ने की खुदकुशी
झांसी की रॉयल सिटी में रहने वाले सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य के बेटे कौस्तुभ ने आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. सुसाइड से पहले रेलिंग पर धूल में सॉरी लिखा इसके पहले कौस्तुभ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी "क्या मैं कूद जाऊं जिस पर जवाब आया, मर जाओ. कौस्तुभ ने एक-एक कर 94 पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की और एक लड़की को आई लव यू भी लिखा. सोसाइटी के गार्ड ने उसका शव पार्क में पड़ा देखा जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. 
 
पोस्ट में लिखा 'क्या मैं कूद जाऊं'
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है कि कौस्तुभ अपने माता-पिता के जाने के बाद फ्लैट से निकला. इनमें वो मोबाइल फोन पर देर रात तक बातचीत करते दिखाई दिया. बातचीत करते करते वो चौथी से पांचवी मंजिल पर पहुंच गया. यहां ग्रिल के पास फर्श पर धूल जमी थी. इस पर कौस्तुभ ने लिखा सॉरी... उस फ्लोर पर वो लगभग डेढ़ घंटे तक रुका. फुटेज में कुछ परेशान लग रहा था इसके बाद वह फिर ऊपर की ओर चलते हुए आठवीं मंजिल पर पहुंचा पुलिस के अनुसार आठवीं मंजिल पर पहुंच कर वह फिर ग्रिल के पास गया और फर्श पर कुछ लिखा जो अस्पष्ट था. उसका फोन भी वहीं पड़ा मिला और इसके बाद रात में करीब 3.30 बजे उसने छलांग लगा दी.
UP Politics: यूपी में तेज हुई तस्वीरों की सियासत, अखिलेश यादव का ये बयान बना वजह

दोस्त को कुछ बताना चाहता था
पुलिस का कहना है कि कौस्तुभ का मोबाइल से पता चला है कि रात 1:07 और 1:15 बजे उसने दो फोन किए थे. इनमें एक लड़की थी और दूसरा उसका दोस्त. पुलिस पूछताछ में दोस्त ने बताया कि कौस्तुभ ने रात में कहा था कि उसे कुछ बताना है लेकिन रात अधिक हो गई थी इसलिए उसने आने से इंकार कर दिया. सुबह कौस्तुभ की मौत की खबर लगी. पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी की है वह कौस्तुभ के साथ पढ़ती थी. पुलिस अब साक्ष्य के आधार पर जांच में जुट गई है. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी: 42 लाख रुपये के लिए भाई बना बहन का कातिल! पत्नी के साथ मिलकर की हत्या
बाराबंकी: 42 लाख रुपये के लिए भाई बना बहन का कातिल! पत्नी के साथ मिलकर की हत्या
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
'काशी और मथुरा में भी दीपोत्सव मनेगा', दिवाली से पहले संगीत सोम का बड़ा बयान
'काशी और मथुरा में भी दीपोत्सव मनेगा', दिवाली से पहले संगीत सोम का बड़ा बयान
'संस्कृति मिटाने की कोशिश का मिला जवाब', वाराणसी में जीत पर बोले अखिलेश यादव
'संस्कृति मिटाने की कोशिश का मिला जवाब', वाराणसी में जीत पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
Embed widget