एक्सप्लोरर

UP Politics: हिन्दू युवा वाहिनी एक्टिव! सीएम योगी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

Yogi Adityanath News: हिन्दू युवा वाहिनी गोरखपुर के जिला प्रभारी उदयभान सिंह ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. जिसके बाद इसे लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं.

Hindu Yuva Vahini News: उत्तर प्रदेश में तमाम सियासी अटकलों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की हिन्दू युवा वाहिनी एक्टिव होती दिख रही है. हाल में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो सकती है. शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी ने सीएम योगी से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे. 

शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी गोरखपुर के जिला प्रभारी उदयभान सिंह लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह का बयान आया था उसके बाद सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया है. 

सीएम योगी से मुलाकात के बाद चर्चा तेज
सीएम योगी ने उदयभान सिंह से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा लिखा- 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आज लखनऊ में हिन्दू युवा वाहिनी, गोरखपुर के जिला प्रभारी श्री उदयभान सिंह जी ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह जी व श्री शिवा सिंह जी भी उपस्थित रहे.'

सीएम योगी से ये मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि पिछले दिनों हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी रहे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बड़ा बयान आया था. यूपी बीजेपी में मचे घमासान के बीच उन्होंने कहा था कि हिंदू युवा वाहिनी आज भी पूरी तरह से तैयार है उनके पुराने कार्यकर्ता आज भी सीएम योगी के साथ हैं हमें बस योगी जी के निर्देश का इंतजार है.

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि  हिंदू युवा वाहिनी की सेना तैयार है. बस सीएम योगी के निर्देश का इंतजार हो रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन को कुछ कारणों से भंग कर दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा भंग ही रहेगा. पूर्व विधायक ने कहा कि सीएम योगी को हटाने का अंतराष्ट्रीय षड्यंत्र जिसमे अपने भी शामिल है. पूरे प्रदेश के 75 जिलों में हमारी हिंदू युवावाहिनी थी. वो सारे कार्यकर्ता आज भी सीएम के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं.

69000 शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'अब न्याय अवश्य मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget