एक्सप्लोरर

Kanpur में नगर निगम के दावों की खुली पोल, जगह-जगह भारी जलजमाव, 2 दिन की बारिश में टापू बना शहर

Kanpur Water Logging: कानपुर में हुई भारी बारिश में नगर निगम के तमाम दावों की पोल खुल गई. दो दिन की बारिश में कानपुर शहर में भीषण जलभराव हो गया है. पूरा शहर एक टापू की तरह नजर आ रहा है.

Kanpur Heavy Rain: कानपुर में नगर निगम (Kanpur Municipal Corporation) के दावे एक बार फिर से फेल साबित हुए हैं. पहले तो यहां बारिश नहीं हो रही थी और अब जब बारिश की शुरुआत हुई तो नगर निगम की दया से पूरा शहर जलमग्न हो गया. कानपुर (Kanpur) की ऐसी कोई सड़क नहीं जहां पर जलजमाव की स्थिति पैदा नहीं हो रही है. हालांकि नगर आयुक्त और महापौर इसके उलट किसी भी एरिया में जलजमाव की बात नहीं मान रहे हैं. ये तब है जब नालों की सफाई के बाद इसकी ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग करते हुए फील्ड शासन को भेजी गई थी. 
 
कानपुर में शहर में जलजमाव
भीषण गर्मी से पसीना-पसीना हुए कानपुर वासी ईश्वर से झमाझम बारिश की आस लगाए बैठे थे. बुधवार को कानपुर शहर में काले बदरा घिरे और जमकर बरसे. बारिश ने आम लोगों को राहत तो दी लेकिन कुछ घंटे बाद ही यह राहत की बारिश आफत की बारिश में तब्दील हो गई. आफत की बारिश इसलिए क्योंकि नगर निगम के दावे एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए. नगर निगम ने इस बार दावा किया था कि बरसात में जलभराव नहीं होगा और वक्त रहते नाले और नालियों की सफाई कराते हुए जमा सिल्ट को बाहर निकाल दिया गया है. 
 
नगर निगम के दावे फेल
यही नहीं नगर निगम ने तो इस बार शहर के बड़े नालों की ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग तक कराई थी और इसकी फीड शासन को भेजते हुए यह सुनिश्चित कराया था कि इस बार नाले ओवरफ्लो नहीं होंगे और शहर में जलभराव जैसी समस्या देखने को नहीं मिलेगी. लेकिन बुधवार और गुरुवार को हुई 2 दिन की बारिश ने नगर निगम के अधिकारियों और महापौर के दावों की पोल खोल कर रख दी है.

शहर की तमाम सड़कें जलमग्न
शहर में कई जगहों पर जलजमाव के चलते हैं सड़कें जलमग्न हो गई लेकिन महापौर प्रमिला पांडे हो या फिर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी एन ये मानने को तैयार नहीं है कि शहर में इस वक्त जलजमाव की स्थिति हुई है. हालांकि नगर आयुक्त यह जरूर कह रहे हैं कि लो लाइन एरियाज में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एक प्लान जरूर बना दिया है. जिसपर आने वाले दिनों में कार्य किया जाएगा. 
 
जल जमाव से लोग परेशान
इन तमाम दावों से परे हकीकत तो ये है कि कानपुर वासियों को अब भी जल जमाव का सामना करना पड़ रहा है. अब सवाल ये उठता है कि अगर यह सब कवायद की गई थी. तो फिर शहर में जूही खलवा पुल, वीआईपी रोड और अन्य जगहों पर जल जमाव की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई. सीसामउ नाला जो शहर का सबसे बड़ा नाला है वहां पर भी जलभराव हुआ तो आखिर क्यों हुआ या फिर ये माना जाए कि पूरी कवायद केवल और केवल नगर निगम के लिए औपचारिकता भर रही और बारिश के सीजन में इस बार भी शहरवासी राम भरोसे ही रहेंगे. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget