एक्सप्लोरर

Hamirpur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर 3 नाबालिग दलित बहनों की बेल्ट से पिटाई, शिकायत दर्ज

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में तीन नाबालिग दलित छात्राओं की बेल्टों से पिटाई मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में तीन नाबालिग दलित छात्राओं (Dalit Girls) को घेर कर सरेआम बेल्टों से पिटाई की घटना सामने आई हैं जिससे पुलिस (Hamirpur Police) प्रशासन ने हड़कंप मच गया है. ये घटना यहां के राठ कस्बे की है जहां कुछ लड़कों ने दिन-दहाड़े लड़कियों के साथ गाली-गलौज की और जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने तीनों बहनों को बेल्ट से बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गए, पीड़ित परिवार ने राठ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. 

दलित बहनों की बेल्ट से पिटाई

खबर के मुताबिक हमीरपुर जिले के बड़ी आबादी वाले राठ कस्बे में रहने वाली तीन नाबालिग बहनें हाई स्कूल की छात्राएं हैं. आरोपी युवक भी उनके साथ ही पढ़ाई करते हैं. पीड़ित परिवार के मुताबिक शनिवार को जब ये बहनें कोचिंग के लिए जा रही थी तभी इन लड़कों ने रास्ते में उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया. आरोप है कि लड़कियों ने जब लड़कों द्वारा की जा रही गाली गलौज का विरोध किया तो उन्होंने बेल्ट उतारकर उनकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली. पीड़ित छात्राओं ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी है. 

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष के नाम के एलान में क्यों हो रही है देरी? यहां जानिए वजह

पीड़ित परिवार की तहरीर पर शिकायत दर्ज

इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी अनूप कुमार ने बताया पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर तीनों लड़कों  के खिलाफ मारपीट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. छात्राओं का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है. हमीरपुर जिले में पिछले कुछ दिनों में महिला अपराधों की बाढ़ सी आई हुई है. पिछले दिनों सिटी फेस्ट में युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया था. इसके बाद महिला जज से छेड़छाड़ की घटना सामने आई और अब तीन बहनों के साथ मारपीट की घटना से पुलिस प्रशासन हिला हुआ है. 

खुद एएसपी ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि इन तीन घटनाएं हो गई हैं, जिनसे माहौल खराब हुआ है. उन्होंने कहा कि जल्द ही हालात पर काबू पा लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Punjab में अपने पिता मुख्तार अंसारी के करीबियों के घर रुका था अब्बास, पुलिस को मिली ये लोकेशन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget