एक्सप्लोरर

Basti News: शादी समारोह में मंडप पर पहुंच गई दूल्हे की पहली पत्नी, पोल खुलते ही भाग खड़े हुए बाराती

Basti News: बस्ती के लालगंज कमहरिया गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी मंडप में पहुंच गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

Basti News: यूपी के बस्ती (Basti) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी समारोह के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी मंडप में पहुंच गई. ये घटना यहां के लालगंज कमहरिया गांव की है. जहां शादी के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी जैसे ही शादी के मंडप में पहुंची तो वहां पर हड़कंप मच गया. महिला ने दुल्हन के परिजनों के सामने दूल्हे की सारी पोल खोलकर रख दी, जिसके बाद इस शादी को रोक दिया गया. जैसे ही दूल्हे की सच्चाई लड़की के घरवालों को लगी शादी में आए बाराती भी भाग खड़े हुए. 

शादी के मंडप में पहुंची दूल्हे के पहली पत्नी

खबर के मुताबिक परसरामपुर थाना क्षेऊ के लालापुर गांव के रहने वाला राम यादव बारात लेकर कमहरिया गांव पहुंचा था. तभी शादी समारोह में एक महिला दूल्हे को अपना पति बताते हुए मंडप में पहुंच गई. जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. महिला ने बताया कि उसकी एक पांच साल की बेटी भी है. महिला के मुताबिक साल 2009 में उसकी राम यादव के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद उन दोनों की एक बेटी भी है. ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए उसके साथ मारपीट किया करते थे. जिसके बाद पति ने उसे घर से भगा दिया और मुकदमा कर दिया. महिला ने भी उस पर मुकदमा कर रखा है ये मामला अदालत में चल रहा है.

यूपी में मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट का आरोप 

महिला ने खोली दूल्हे की सारी पोल

महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसे दूसरी शादी की धमकी देता था. उसने तो एक बार ये तक कहा कि वो शादी कर चुका है और उसे दो बच्चे हैं. हाल ही में पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया कि राम यादव दूसरी शादी करने जा रहा हैं जिसके बाद मेरे भाई ने जानकारी जुटाई और मैंने एसपी से मिलकर सारी जानकारी उनको दी. एसपी ने भी महिला का साथ दिया और पति को दूसरी शादी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. दुल्हन के घरवालों के सामने जब दूल्हे की हकीकत सामने आई तो बाराती भी वहां से भाग खड़े हुए. 

पुलिस ने कराई दोनों की सुलह

पुलिस आरोपी दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई जहां पहली पत्नी के साथ उसकी सुलह करवा दी गई. एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं. जिसके बाद दोनों पति पत्नी में समझौता करवा कर घर भेज दिया गया है. फिलहाल ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी  हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget