एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait: ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए राकेश टिकैत, मुआवजे को लेकर रखी मांग

Rakesh Tikait News: किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की.

Rakesh Tikait News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन (Farmers Protest) को अपना समर्थन देने के लिए शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की. किसानों का ये प्रदर्शन यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) के जीरो पॉइंट के नीचे चल रहा है. टिकैत ने कहा कि वो देशभर में चल रहे किसान आंदोलनों को सफल बनाने लगातार दौरा कर रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट के नीचे पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से धरना प्रदर्शन चल रहा है. किसानों का आरोप है कि तीनों प्राधिकरण में बैठे अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं. जिसकी वजह से एक तरफ जहां किसान अपनी जमीन हाथों से गंवा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें  जमीन का उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा. किसानों ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के नाम पर उनकी जमीन तो ली जा रही है लेकिन उसका उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा. जिले में उद्योग लगाए जा रहे हैं लेकिन उनके युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते युवा बेरोजगार होने को मजबूर है. किसानों ने कहा कि वो प्राधिकरण में फैले भ्रष्टाचार को जल्दी में उजागर करेंगे जिसके चलते वो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए टिकैत

शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत इस धरने का समर्थन देने ग्रेटर नोएडा पहुंचे और किसानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति को लेकर बात की. राकेश टिकैत ने कहा कि वो देशभर में जहां-जहां किसान आंदोलन चल रहे हैं उन्हें समर्थन देने के लिए दौरा कर रहे हैं. किसानों को आंदोलन किस तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए इसकी रूपरेखा भी बताई जा रही है.

टिकैत ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को संज्ञान लेना चाहिए उनकी समस्याओं का निपटारा करना चाहिए. साथ ही जेवर में जिस तरह से एयरपोर्ट बन रहा है उस एयरपोर्ट के पास आने वाले 4 गांवों के किसानों को जैसे मुआवजा दिया जा रहा है ऐसे ही बाकी किसानों को भी मुआवजा वितरित करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

UP Madarsa Survey: यूपी में 5200 मदरसों का सर्वे पूरा, मुरादाबाद में बिना मान्यता के चल रहे सबसे ज्यादा मदरसे, मिल रही करोड़ों की फंडिंग 

 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget