एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में डेंगू को लेकर हाई अलर्ट, अब तक मिल चुके हैं इतने केस, लोगों को किया जा रहा है जागरुक

Gorakhpur Dengue: स्वास्थ्य विभाग ने कहा डेंगू से बचाव के लिए कूलर के पानी को हटा दें. फ्रिज के वाटर पैन, गमले और टायर से पानी निकाल दें. बुखार होने पर स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर निःशुल्‍क जांच करवाएं.

Gorakhpur Dengue: डेंगू को लेकर गोरखपुर (Gorakhpur) हाई अलर्ट पर आ गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो अभी तक 194 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव (Dengue Cases) मिला है. वहीं लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग (Health Department) की टीम लगातार मोहल्‍लों में जांच कर सतर्कता बरतने के निर्देश भी दे रही है. डेंगू से बचाव के साथ मरीजों को सावधानी बरतने और बुखार आने पर चिकित्‍सक से संपर्क करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं.

गोरखपुर में डेंगू के खिलाफ एक्शन

गोरखपुर के आईसीएमआर की आरएमआरसी और मलेरिया विभाग की संयुक्‍त टीम लगातार इलाके में जागरूकता अभियान चला रही है. ये टीम घासीकटरा में एक मंदिर पर सबसे पहले पहुंची. जहां बनाए गए सीमेंट के छोटे पात्र में पानी और काई देखकर टीम ने जांच की. टीम ने लोगों को 10-15 दिनों तक कहीं भी पानी जमा नहीं करने के निर्देश दिए. इस दौरान टीम ने जागरूकता के लिए पोस्‍टर भी चस्‍पा किए. इसके बाद टीम एक डेंगू पीड़ित के घर पहुंची, जहां छत पर टंकी और जमा पानी की जांच की. इस घर में डेंगू का लार्वा मिला. जिसके बाद यहां छिड़काव किया गया. 

इस घर में डेंगू बुखार से पीड़ित दीपिका गौड़ ने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है. 3 नवंबर को उनकी सास की भी मौत हो गई थी. वे सभी लोग बाहर खुले में रात में बैठे रहे. इसी दौरान वहां पर मच्‍छर काटने का अंदेशा है. उन्होंने रोते हुए बताया कि छह महीने पहले उनके ससुर का भी निधन हो गया था. उस समय पति उनकी अस्थियां विसर्जन करने के लिए निकले थे. तभी से वो भी लापता हो गए. वो एक छोटी सी पान की गुमटी से जीविका चलाती रही है. 15 साल का बेटा दुकान पर काम करता है. 

लोगों को जागरुक करने का काम तेज
यूपी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग गोरखपुर मंडल के एंटोमोलॉजिस्‍ट डॉ. वी के श्रीवास्‍तव ने बताया कि आईसीएमआर की लोकल स्‍तर पर आरएमआरसी और मलेरिया विभाग की टीम संयुक्‍त अभियान के तहत डेंगू के खिलाफ लोगों को जागरुक कर रही है. उन्‍होंने बताया कि घर के लोगों को भी साथ में रखकर डिमॉस्‍ट्रेट किया जा रहा है. मच्‍छरों में किस प्रकार के वायरस पाए जा रहे हैं, इस पर भी टीम शोध करेगी. उन्‍होंने बताया कि जहां पर भी साफ पानी होगा, वहां पर डेंगू के मच्‍छर पनप सकते हैं. कमरे में मच्‍छर मिले हैं. ये जांच के बाद पता चलेगा कि वे डेंगू के मच्‍छर हैं या नहीं. 

इन अहम बातों का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मच्छरों से बचाव के लिए कूलर के पानी को हटा दें. फ्रिज के पीछे वाटर पैन से पानी निकाल दें. गमले, टायर से पानी निकाल दें. बुखार होने पर स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर निःशुल्‍क जांच करवा लें. इसके अलावा झोलाछाप डॉक्टर और दुकान से दवा न लें.

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जनपद में 194 केस डायग्‍नोस हुए हैं. इसमें 66 केस जनपद से आए हैं. शहरी क्षेत्र में 122 केस म‍िले हैं. 66 केस बाहर के जनपद से आए हैं. बसंतपुर, शेषपुर, घासीकटरा और कुछ अन्‍य इलाके में जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही केसेज को निकटतम शहरी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में जांच के‍ लिए भेज रहे हैं. एनएस-1 जांच के बाद ही कंफर्म केस को क्लियर करते हैं. कंफर्म और सस्पेक्टेड केस में हम जांच के बाद रिपोर्ट आने पर डेंगू कंफर्म करते हैं. 

ये भी पढ़ें-
Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव को मिलेगी परिवार से चुनौती? UP BJP अध्यक्ष मिली नेताजी की बहू, सियासी हलचल तेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget