एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्य ने किया 'तमंचे पर डिस्को', डीजे की धुन पर हवा में बरसाईं गोलियां, केस दर्ज

Gorakhpur News:  यूपी के गोरखपुर में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. ये वीडियो कई साल पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में तमंचे पे डिस्को का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो गोरखपुर के बाहर गांव के लोनाव गांव का है. इस वीडियो में एक युवक दुर्गा मंदिर (Durga Temple) के सामने तमंचे के साथ डांस और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि डांस और फायरिंग करने वाला युवक जिला पंचायत सदस्य है. आरोपी के खिलाफ गांव के ही सभाजीत राय ने शिकायत दर्ज कराई है. ये वीडियो कई साल पुराना बताया जा रहा है. पुलिस (Police) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. 

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
दरअसल बांसगांव थानाक्षेत्र के लोनाव गांव के दुर्गा मंदिर के पुजारी सभाजीत राय ने बांसगांव थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग समेत अन्य धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है. सभाजीत राय का आरोप है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गांव के ही दुर्गा मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था. इसी दौरान गांव के ही जिला पंचायत सदस्य अरविंद उर्फ बिट्टू राय असलहा लेकर मंच पर चढ़ गए और इसके बाद नाचते हुए हर्ष फायरिंग करने लगे. 

वैसे तो ये वीडियो कई साल पुराना बताया जा रहा है लेकिन दो दिन से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद पुजारी सभाजीत राय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है. ऐसे में इस तरह के कृत्य करने वाले अरविंद उर्फ बिट्टू राय के खिलाफ इस अपराध में कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि ये असलहा लाइसेंसी है या नहीं. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 
इस पूरे मामले पर एसपी साउथ एके सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक हर्ष फायरिंग की घटना वायरल हो रही है. इस घटना के संबंध में पता चल चुका है. ये घटना बांसगांव थानाक्षेत्र के लोनाव गांव की है. इस संबंध में थाना बांसगांव में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. जांच में पता चला है कि ये सालों पहले जन्‍माष्‍टमी के मौके पर हुई हर्ष फायरिंग का मामला है. विधि के अनुसार जांच कर इसमें कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget