एक्सप्लोरर

UP News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की 100 करोड़ की संपत्ति चिन्हित, पुलिस जल्द करेगी कुर्क

Meerut News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की ये संपत्तियां अभी तक पुलिस की निगाह से बची हुई थी. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने अपनी स्पेशल टीम लगाकर इन संपत्तियों को चिन्हित किया है.

Meerut News: बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी (Yakub Qureshi) के सितारे इन दिनों गर्दिश में है. मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने याकूब कुरैशी की 100 करोड़ की संपत्ति को चिन्हित कर लिया है. जल्द ही पुलिस इस संपत्ति को कुर्क कर लेगी. अहम बात यह है कि ये संपत्तियां अभी तक पुलिस की निगाह से बची हुई थी. एसपी सिटी पीयूष सिंह (SP City Piyush Singh) ने अपनी स्पेशल टीम लगाकर इन संपत्तियों को चिन्हित किया है.

याकूब कुरैशी की 100 करोड़ की संपत्ति चिन्हित

हाल ही में गैंगस्टर के आरोपी और 25000 के इनामी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज याकूब को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जिसके बाद याकूब और उसके परिवार के दूसरे सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है. वहीं पुलिस ने याकूब कुरैशी की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी भी कर ली है. 

इससे पहले 31 मार्च को मेरठ पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के मीट प्लांट अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर अवैध मीट बरामद किया था. जिसके बाद अवैध रूप से मीट प्लांट संचालन के मामले में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने यहां मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. याकूब फैमिली पर पहले इनाम घोषित किया गया और अब गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है.

पुलिस पिछले 7 महीने से इन आरोपियों की तलाश कर रही थी. जिसके बाद गाजियाबाद से याकूब के बेटे फिरोज को गिरफ्तार किया गया. अब याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है. वहीं याकूब कुरैशी की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने पहले उसकी फैक्ट्री सील कर दी. उसके घर पर भी ताला जड़ दिया और अब उसकी काली कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को पुलिस तलाश रही है. पुलिस ने अब तक 100 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की है. एसपी सिटी पीयूष सिंह की माने तो जल्द ही इन संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll: आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा, भड़काऊ भाषण के मामले में हुआ केस दर्ज

 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget