एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर से 24 घंटे मिलेगी फ्लाइट्स! सांसद ने रक्षा मंत्री तक पहुंचाई मांग

गोरखपुर र्वांचल के लिए एक प्रमुख केंद्र है. 24 घंटे उड़ान सेवा शुरू होने से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे.

Gorakhpur News: पूर्वांचल के सबसे महत्वपूर्ण हवाई केंद्र गोरखपुर एयरपोर्ट के संचालन समय को 24 घंटे करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वर्तमान में यह एयरपोर्ट केवल रात 9 बजे तक ही संचालित होता है, जिससे यात्रियों को सीमित समय में ही यात्रा करने की सुविधा मिल पाती है. सांसद रवि किशन ने इस सेवा को 24 घंटे करने की मांग रखते हुए कहा कि इससे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिलेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया.  

पूर्वांचल को मिलेगा बड़ा सौगात, बढ़ेगी कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. गोरखपुर, जो पूर्वांचल के लिए एक प्रमुख केंद्र है, वहां 24 घंटे उड़ान सेवा शुरू होने से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. सांसद रवि किशन ने इससे पहले भी गोरखपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं, जिनका परिणाम यह है कि अब यहां रात 9 बजे तक उड़ानों का संचालन संभव हो पाया है.

कोर्ट में कंगना रनौत के वकील ने पेश नहीं किया जबाव, BJP सांसद को 3 बार जारी हो चुका नोटिस

गोरखपुर एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित होने से कई बड़े लाभ होंगे. फ्लाइट्स की संख्या में वृद्धि: नए मार्गों पर उड़ानें संचालित होने से देश के अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन सुगम होगा. 

व्यापार और उद्योग को बढ़ावा: बेहतर हवाई संपर्क से गोरखपुर निवेशकों के लिए एक आकर्षक केंद्र बनेगा. 

आपातकालीन यात्रा में सुविधा: चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बड़े शहरों तक त्वरित पहुंच मिलेगी. 

पर्यटन को बढ़ावा: गोरखनाथ मंदिर, कुसमी जंगल और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी.

शिक्षा और रिसर्च के लिए लाभदायक: हवाई यात्रा की सुविधा से छात्रों और शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवसर प्राप्त होंगे.

गोरखपुर को स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक और कदम

सांसद रवि किशन ने कहा कि 'गोरखपुर एयरपोर्ट को 24 घंटे ऑपरेशनल कराना मेरा लक्ष्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है. हम गोरखपुर को स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने के लिए प्रयासरत हैं.' 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई इस चर्चा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गोरखपुर एयरपोर्ट को 24 घंटे उड़ान सेवा की अनुमति मिल जाएगी, जिससे यह शहर एक नए युग की ओर बढ़ेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget