एक्सप्लोरर

UP News: हापुड़ के औरंगाबाद गांव में बुखार का कहर, हफ्तेभर में 5 लोगों की मौत, हर घर में मिल रहे मरीज

Aurangabad News: इलाके में बीमारी फैलते ही झोलाझाप डॉक्टर भी सक्रिय हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक  150 से ज्यादा मरीज घर पर ही झोलाछाप डॉक्टरों से अपना इलाज करा रहे हैं.

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुखार इस समय कहर बनकर टूट रहा है. ताजा मामला हापुड़ के औरंगाबाद गांव का है जहां पिछले एक हफ्ते में बुखार की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है. 5 लोगों की मौत की खबर के बाद अब जाकर स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है. अब स्वास्थ्य विभाग ने औरंगाबाद सहित नजदीकी गांव मतनोरा में मेडिकल कैंप  लगाकर लोगों की जांच कराई है. इलाके में बीमारी फैलते ही झोलाझाप डॉक्टर भी सक्रिय हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक  150 से ज्यादा मरीज घर पर ही झोलाछाप डॉक्टरों से अपना इलाज करा रहे हैं.

पांच लोगों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

बता दें कि हापुड़ जिले के औरंगाबाद में पिछले कई दिनों से बुखार का कहर जारी है. मरीजों की संख्या बढ़ने पर ग्राम प्रधान ने प्रशासन को इससे अवगत कराया लेकिन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने गांव की कोई सुधि नहीं ली. अब जब गांव में बुखार से 5 लोग मौत की नींद सो गए तब जाकर स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है. गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया है और जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचकर लोगों का हाल चाल  ले रहे हैं.

क्या डेंगू बन रहा मौत की वजह
वहीं जब स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ सुनील कुमार त्यागी से इस मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि औरंगाबाद गांव में एक महिला की मृत्यु डेंगू के कारण हुई है लेकिन बाकी जो चार मौतें हुई हैं वह अलग-अलग कारणों से हुई हैं. उन्होंने कहा कि गांव में डेंगू का लारवा देखा गया है जिसको नष्ट करने के लिए एंटी लारवा का छिड़काव पूरे गांव में कराया जाएगा.

गांव के प्रत्येक घर में बुखार का मरीज
 औरंगाबाद के हालात ये हैं कि गांव के हर एक घर में कोई न कोई शख्स बुखार से पीड़ित है और इन मरीजों का इलाज अन्य जिलों सहित हापुड़ के निजी या सरकारी अस्पातलों में चल रहा है. जिस महिला की मौत डेंगू से हुई है जब उसके घर जाकर पता किया गया तो परिजनों ने कहा कि मृतक अनीता को 6 तारीख को पेट में हल्का दर्ज और उल्टियों की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि की, इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.
पांच लोगों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है.  डेंगू से मौत की खबर सुनने के बाद क्षेत्र के विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने गांव में जाकर लोगों का हाल जाना और सभी को बेहतर इलाज दिलाने की बात कही है.

गंदगी से पटी मिलीं गांव की नालियां
गांव में अगर स्वच्छता की बात करें तो गांव की नालियों को भी ढंग से साफ नहीं कराया गया था, जिस वजह से हो सकता है कि गांव  गंभीर बीमारियां पनप रही हों. सीएमओ सुनील त्यागी ने बताया कि अब तक जिले में 34 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, जबकि 95 मरीज मलेरिया के बताए गए हैं.

बीजेपी विधायक ने किया गांव का दौरा
 गांव में पांच लोगों की मौत की खबर सुनकर बीजेपी विधायक हरेंद्र तेवतिया से गांव का दौरा किया. उन्होंने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. मैंने सीएमओ से बात कर गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने को कहा था. लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, साथ ही जो मरीज मामूली बुखार से पीड़ित हैं उनको यहां से दवाई भी दी जा रही है, अगर किसी के द्वारा लापरवाही की गई तो उसके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई अवश्य कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: 'अखिलेश यादव नहीं चाहते कि सैफई परिवार एक हो', ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget