एक्सप्लोरर

UP News: मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा बीजेपी पार्षद के घर से मिला, अखिलेश यादव ने कसा तंज

UP News: मथुरा रेलवे स्टेशन से 24 अगस्त को चोरी हुए 7 महीने के बच्चे को बीजेपी पार्षद के घर से बरामद कर लिया गया है. ये बच्चा रात को मां के साथ सो रहा था तभी आरोपी उसे उठाकर ले गया था.

UP News: मथुरा रेलवे स्टेशन (Mathura Railway Station) से 24 अगस्त को चोरी हुए 7 महीने के बच्चे को मथुरा एसओजी (SOG) और जीआरपी पुलिस (GRP Police) ने फिरोजाबाद (Firozabad) में बीजेपी की महिला पार्षद (BJP Councilor) के घर से बरामद कर लिया है. जिसके बाद पुलिस पार्षद और उसके पति को अपने साथ पूछताछ के लिए मथुरा (Mathura) ले गई. ये बच्चा अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रहा था, तभी एक शख्स इसे उठाकर ले गया था. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी.  
 
मथुरा स्टेशन से चोरी हुआ था बच्चा
दरअसल, फरह क्षेत्र गांव परखम की रहने वाली राधा रानी अपने पति और परिवार के साथ 23 अगस्त की रात मथुरा के प्लेटफार्म नंबर 8 और 9 पर अपने 7 महीने के बच्चे के साथ रात को सो रही थी, तभी रात में कोई उनका बच्चा चुरा ले गया. जब वह सुबह 24 अगस्त को उठी तो बच्चे को पास नहीं पाया, जिसके बाद माता-पिता ने मथुरा स्टेशन पर जीआरपी थाने में बच्चा चोरी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें एक शख्स बच्चे को चोरी कर ले जाता दिखाई दिया. जिसके बाद पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया.
 
बीजेपी पार्षद के घर से बच्चा बरामद
आरोपी के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को फिरोजाबाद में बेच दिया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस फिरोजाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र के बूरे वाली गली गंज चौराहे पर नगर निगम की वार्ड नंबर 51 की पार्षद विनीता अग्रवाल के घर पहुंची जहां से पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने पार्षद विनीता अग्रवाल और उसके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों को अपने साथ मथुरा ले आई. 
 
अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी पर तंज
इस घटना के खुलासे के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा. सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए लिखा कि "बीजेपी ने बच्चों का वर्तमान और भविष्य तो चुरा ही लिया है, अब कम से कम ये काम तो न करें !"
 
घटना के पीछे बताया गठित गिरोह का हाथ
एसपी जीआरपी मुश्ताक अहमद ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि 24 तारीख को मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले में 6 टीमें बनाई थी, टीमों द्वारा पता चला था कि इसके पीछे एक गठित गिरोह का हाथ था. इस गिरोह में एक हॉस्पिटल संचालक और कुछ एएनएम भी शामिल थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया. 
 
पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
बच्चे को सकुशल बरामद करके उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, फिरोजाबाद के जिन लोगों को बच्चे को खरीदा था उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हाथरस में इनका पूरा का पूरा नेटवर्क फैला हुआ है. इन्वेस्टिगेशन चल रहा है इसमें जो भी लोग जहां के भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आगे इस तरीके की घटना न हो उसके लिए लगातार हम अपनी फोर्स को ब्रीफ कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
लखनऊ में सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस कस्टडी में आरोपी
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
हापुड़ गोलीकांड में दीपक ने तोड़ा दम, गांव में तनाव; DM-SP ने संभाला मोर्चा
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'
सहारनपुर मस्जिद: ओवैसी के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार- 'वे कभी...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget