एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: 'नेताजी के सम्मान का मतलब यह नहीं कि लोग सपा को वोट कर देंगे'- डिप्टी सीएम मौर्य

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि मैनपुरी में आज की तारीख में बीजेपी सपा से काफी आगे निकल चुकी है. साइकिल रौंदने का काम करती है इसलिए वोट तो बीजेपी को ही मिलेगा.

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में नेताजी की जयंती पर पूरे समाजवादी परिवार के साथ आने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) बोले कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को तो हम लोग भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और उन्हें भी करना चाहिए यह एक अलग विषय है और जो चुनाव हो रहा है उसमें वोट डालना एक अलग विषय है.

मैनपुरी में बीजेपी सपा से कहीं आगे

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैनपुरी का जो चुनाव है वह भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच में है और आज की जो स्थिति में देख पा रहा हूं उसमें बीजेपी सपा से काफी आगे निकल चुकी है. उन्होंने कहा कि नेताजी के प्रति मैनपुरी नहीं पूरे प्रदेश वासियों के मन में सम्मान है, लेकिन उसके बदले वे समाजवादी पार्टी को वोट दे देंगे ऐसा सोचना गलत है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव मुझसे उम्र में छोटे हैं. हम भी डिंपल यादव जी को बहू कह सकते हैं लेकिन बहू होने का मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें वोट दे देंगे. वोट तो बीजेपी को ही मिलेगा क्योंकि साइकिल तो लोगों को रौंदने का काम करती है.

मैनपुरी के लोग अराजकता पसंद नहीं करते

केशव प्रसाद ने कहा कि सपा को लोग वोट क्यों दें. सपा का सांसद बनने से क्या मैनपुरी का विकास होगा, क्या सपा का सांसद बनने से मैनपुरी के लोगों का भला होगा. उन्होंने कहा कि जो अवैध कब्जे करने का काम करते थे उनका मनोबल घटाने की जरूरत है, वहां के शरीफ लोग अराजकता पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के प्रति पूरा प्रदेश सम्मान का भाव रखता है, हमारे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री भी उनके प्रति सम्मान का भाव रखते हैं. हम भी सैफई गए थे लेकिन इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. चुनाव एक अलग विषय है.

सपा के पूरे परिवार को भी नहीं मिल रहा जन समर्थन
डिप्टी सीएम ने कहा कि जो अखिलेश यादव आजमगढ़, रामपुर में चुनाव प्रचार करने नहीं गए थे वह इन दिनों मैनपुरी में ही डटे हुए हैं. इससे यह पता चलता है कि बीजेपी के संगठन की ताकत नहीं होती, जनता का समर्थन नहीं होता तो अखिलेश यादव सहित पूरे सैफई परिवार को मैनपुरी में घूम-घूम कर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके बाद भी उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है.

केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं, विधायक की जिम्मेदारी होती है कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को एक चिट्ठी लिखकर दे. मेरे पास भी बड़ा विभाग है मेरे पास तो आज तक उन्होंने कोई पत्र नहीं लिखा बाकी किसी मंत्री को लिखा हो मैं नहीं जानता.

भ्रष्टाचार की नर्सरी है आम आदमी पार्टी
मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी को मैं फोकट पार्टी और भ्रष्टाचार की नर्सरी कहता हूं. देश के अंदर अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार की नर्सरी हैं. दिल्ली सरकार ने जो भी काम किया है वह बिना भ्रष्टाचार के नहीं हुआ होगा. दिल्ली की जनता के सामने आम आदमी पार्टी का असली चरित्र आ चुका है. उनके बड़े दावों की हवा निकल चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget