एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: सलमान खुर्शीद बोले- 'भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी, हम किसी पत्र को गंभीरता से नहीं लेंगे'

UP News: सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है. कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है, इसीलिए तरह-तरह के आदेश और पत्र जारी हो रहे हैं.

Lucknow News: कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने संबंधी पत्र लिखे जाने के बीच यात्रा की प्रांतीय समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को कहा कि यात्रा नहीं रोकी जाएगी. सलमान खुर्शीद ने कहा, 'कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन सबसे पहले हर हाल में करेगी, लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी.'

दरअसल, कांग्रेस नेता से पूछा गया था कि मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर यात्रा रोकने को कहा है, तो क्या यात्रा कार्यक्रम पर इसका असर पड़ेगा. यात्रा की उत्तर प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष ने कहा, ''लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है. कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है, इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं. जिन्हें कोविड से डर नहीं लगा वे यात्रा से डर गये. हम किसी पत्र को गम्भीरता से नहीं लेंगे.''

'पीएम मोदी बहुत अच्छे थियेटर आर्टिस्ट'- सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद ने एक अन्य सवाल पर कहा कि पार्टी यात्रा निकालने के लिए सम्बन्धित प्रशासन से जरूरी अनुमति लेती है. अगर बीजेपी सरकार ने प्रशासन के जरिए 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने की कोशिश की तो उसे लोकतांत्रिक संस्थाओं को जवाब देना पड़ेगा. संसद में मास्क को अनिवार्य किये जाने और प्रधानमंत्री के मास्क पहनकर सदन पहुंचने के बारे में पूछे गये एक सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा ''प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे थियेटर आर्टिस्ट हैं.''

उत्तर प्रदेश में यात्रा के कार्यक्रम के बारे में सलमान खुर्शीद ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी. उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में दाखिल हो जाएगी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘यात्रा में पार्टी के कम से कम 11 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और वे पूरे समय यात्रा में शामिल रहेंगे. किसान संगठनों, छात्र संघों और बुनकर संगठनों को भी यात्रा में शिरकत का निमंत्रण दिया जाएगा. इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों, कवियों और आध्यात्मिक हस्तियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है.’’

सलमान खुर्शीद ने कहा कि विपक्षी दलों को भी यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है, क्योंकि यह यात्रा किसी पार्टी की नहीं है बल्कि देश की है. उम्मीद है कि वे दल इसमें शामिल होंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या यात्रा के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को भी निमंत्रण भेजा गया है, खुर्शीद ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहा ''हमें जब इस बारे में मालूम होगा तो आपको बता देंगे.''

'भारत जोड़ो यात्रा' के लखनऊ नहीं आने के कारण के बारे में पूछने पर सलमान खुर्शीद ने कहा ''यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक सीधी रेखा में होनी है. उस हिसाब से यात्रा को उत्तर प्रदेश में दाखिल नहीं होना था लेकिन इस प्रदेश के महत्व को देखते हुए यात्रा इस राज्य को भी छुएगी.''

यह भी पढ़ें:-

UP School News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में दो दिन के लिए स्कूल बंद, ठंड की वजह से डीएम ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget