एक्सप्लोरर

UP Politics: लखनऊ में लगातार दूसरे दिन हुई यूपी BJP की बैठक, बीएल संतोष के साथ ये दिग्गज नेता हुई शामिल

UP: बीएल संतोष ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाए.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष (BL Santosh) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा को चुनाव देखते हुए बीजेपी पदाधिकारियों को टिप्स दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करें. राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ने अपने प्रवास के दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो. साथ ही हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाए. आगे बीएल संतोष ने कहा कि जनता का समर्थन बीजेपी को लगातार मिल रहा है. 

प्रदेश में चाहे लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय या जिला पंचायतों के चुनाव हो हर चुनाव में बीजेपी की जीत जनता द्वारा बीजेपी को दिए गए अपार समर्थन का ही परिणाम है. ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बीजेपी सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए कार्य करें. बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया. बीएल संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की बीजेपी सरकार ने लोककल्याण के संकल्प के साथ जनहित की अनेको योजनाएं लागू की है. 

जन-जन तक पहुंचे योजनाएं- बीएल संतोष
बीएल संतोष ने कहा कि संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को अनवरत जारी रखते हुए हमें अपने-अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना है. उन्होंने कहा कि जनता ने अपार समर्थन व प्यार हमें दिया है. ऐसे में हमें सम्पर्क व बातचीत के माध्यम से आमजनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना है. इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि लोकसभा, विधानसभा चुनावों की ही तरह हमें पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता मिली. प्रदेश में बड़ी संख्या में हमारे जिला पंचायत अध्यक्ष जीतकर आए.

सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम सबको मिलकर समन्वय सम्पर्क व बातचीत के माध्यम से योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है. पार्टी के मीडिया, सोशल मीडिया विभाग की संयुक्त बैठक में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें तथ्यपरक ढ़ग से अपनी बात को रखना चाहिए. कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है. ऐसे में त्वरित ढ़ग से सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए हमें जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए.

'युवक का आभार व्यक्त करता हूं, इसमें कुछ भी गलत नहीं' ,भारत जोड़ो यात्रा की चंपत राय ने की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget