एक्सप्लोरर

BJP सांसद सतीश गौतम का बेतुका बयान, कहा- 'डेंगू से मौत नहीं, घबराने से लोगों की प्लेटलेट्स हो रही डाउन'

Aligarh News: बीजेपी सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ के बजौता गांव पहुंचे जहां 3 दिन में बुखार से 7 मौत हो चुकी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि डेंगू के नाम से आदमी घबराता है जिससे प्लेटलेट्स डाउन हो जाती है.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में डेंगू कहर बनकर टूट रहा है. इस बीच बीजेपी सांसद सतीश कुमार गौतम ने डेंगू को लेकर अजब-गजब बयान दिया है. बीजेपी सांसद सोमवार को अलीगढ़ के बजौता गांव पहुंचे थे जहां तीन दिन में डेंगू की वजह से 7 लोगों की जान जा चुकी हैं. सतीश गौतम ने एसडीएम के साथ इस गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की मौत डेंगू की वजह से नहीं हो रही है बल्कि डेंगू नाम के खौफ से घबराने की वजह से लोगों की प्लेटलेट्स डाउन हो रही हैं.

दरअसल, टप्पल ब्लॉक के गांव बजौता में पिछले कुछ दिनों में ही बुखार से करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसको लेकर गांव के कई घरों में मातम पसरा हुआ है. अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम कल एसडीएम और सीएमओ के साथ गांव में पहुंच गए और गांव का भ्रमण किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. 

डेंगू पर बीजेपी सांसद का गजब ज्ञान

सांसद सतीश गौतम ने बताया कि इलाके में डॉक्टरों की टीम लगी है बीमार लोगों को दवा दी जा रही है. घरों से सैंपल लिया जा रहा है. बीमारी पर काबू पाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. स्वास्थ्य का लाभ सभी तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि डेंगू के नाम से आदमी घबराता है और प्लेटलेट्स डाउन होता है. सांसद ने कहा कि 100 प्रतिशत डेंगू से मौत नहीं है. अन्य बीमारी से मौत है लेकिन अब बीमारी पर और काबू पा लिया है.

सीएमओ नीरज त्यागी ने कहा है कि डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है. बुख़ार की जटिलताएं मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां भ्रमण कर 26 लोगों के सैम्पल लिए हैं जिन्हें डेंगू की जांच के लिए भेजा गया है. सीएमओ ने बताया कि जब तक बुखार की पुष्टि ना हो जाए, तब तक उसे मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू ही मानते है. पुष्टि होने के बाद ही कन्फर्म कह पाते हैं, लेकिन अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है. सीएमओ ने कहा कि केवल तीन लोगों में डेंगू की संभावना की पुष्टि की गई है लेकिन एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: गोला उपचुनाव में सपा को मिली हार, बसपा का चुभता हुआ प्रहार, अब मिली नई चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी
आराधना मिश्रा UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनीं, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार के साथ 3 अरेस्ट, यूपी-उत्तराखंड में करते थे सप्लाई
मुजफ्फरनगर: अवैध हथियार के साथ 3 अरेस्ट, यूपी-उत्तराखंड में करते थे सप्लाई
बलिया: मडुआ के आटे की रोटी खाने से 37 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, भर्ती
बलिया: मडुआ के आटे की रोटी खाने से 37 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, भर्ती
अमेठी: मानव चैन से बनाई बापू की तस्वीर, 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन
अमेठी: मानव चैन से बनाई बापू की तस्वीर, 'स्वच्छता ही सेवा' का आयोजन

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget