एक्सप्लोरर

UP News: BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- मदरसों में दी जाती है आतंकी शिक्षा, काली फिल्म पर कही यह बात

UP Politics: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मां काली के पोस्टर पर मचे बवाल पर कहा कि हिन्दू की उदारता, सहिष्णुता की ज्यादा परीक्षा न ली जाए. उन्होंने मदरसों और मस्जिदों की जांच करने की भी बात कही.

Kaali Film: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) बुधवार को एटा पहुंचे थे जहां उन्होंने उदयपुर (Udaipur Murder Case) और अमरावती की घटनाओं लेकर मदरसों पर निशाना साधा और कहा कि मदरसों (Madarsa) में आतंकी शिक्षा दी जाती है. इसके साथ ही उन्होंने मां काली के  सिगरेट पीते हुए पोस्टर (Maa Kali Poster Controversy) जारी करने पर कहा कि मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से आग्रह करूंगा कि हिन्दू की उदारता, सहिष्णुता की ज्यादा परीक्षा न ली जाए. उन्होंने कहा कि उदयपुर की और अमरावती (Amravati Murder) की घटना नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के बयान के कारण नहीं हुई ये सोची समझी साजिश है. 

मां काली के पोस्टर पर बवाल 

जब उनसे मां काली के पोस्टर को लेकर मचे बवाल पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करूंगा जिन्होंने नूपुर शर्मा के बयान पर कमेंट किया तो अब हिन्दू की उदारता,  सहिष्णुता की ज्यादा परीक्षा न ली जाये. उन्होंने कहा कि अगर किसी मजहब के देवी देवता के बारे मे टिप्पणी करना असम्मानजनक है, भावनाएं आहत होतीं है, तो हमारी काली मां का चित्र बनाकर उसे सिगरेट पिलाना बहुत ही निंदनीय है. इससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत होती हैं. सारे देश में इसका विरोध हो रहा है और विरोध कोई दूसरा रूप धारण कर ले इससे पहले सरकार और सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए. 

साक्षी महाराज ने किया नूपुर शर्मा का बचाव
साक्षी महाराज ने उदयपुर और अमरावती की घटनाओं पर  कहा कि ये सब नूपुर शर्मा के कारण नहीं हुई. ये सोची समझी साजिश है. हिन्दू और मुसलमान मोदी के कारण इकठ्ठा होता चला जा रहा है, देश विकास की पटरी पर चलने नहीं दौड़ने लगा है. ऐसे में इन अलगाववादियों को आगे करके कुछ राजनैतिक दल देश में अशांति पैदा करना चाहते हैं ताकि मोदी की जो सुयश और कीर्ति हुई है सारे विश्व में उसको कोई बड़ी घटना करके देश का माहौल बिगाड़ा जा सके. मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि तालिबानी सोच के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. 

Kasganj News: कासगंज में दबंगों के खौफ से पलायन करने को मजबूर परिवार, पुलिस पर लगाया ये आरोप

सोशल मीडिया पर लगाई जाए लगाम

बीजेपी सांसद ने नूपुर शर्मा मामले में निर्णय देने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज जे बी पारदीवाला पर सोशल मीडिया में व्यक्तिगत हमला करने की भी निंदा की और कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लगाम लगाने और इसके लिए कानून और नियम बनाने की बात का समर्थन करते हैं ताकि देश में शांति बनी रहे. साक्षी महाराज ने कहा कि ये देश संविधान से चलेगा, ये देश फतवों से और तालिबानी सोच से नहीं चलेगा. 

मस्जिद और मदरसों की हो जांच
साक्षी महाराज ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि जिस मस्जिद से निकलने के बाद पथ्थर फेंके जाएं, उस मस्जिद के मौलवी को आजीवन कारावास या फांसी हो और उस मस्जिद पर सदा के लिए तालाबंदी करनी चाहिए. आखिरकार वहां क्या पढ़ाया जाता है, क्या समझाया जाता है कि शुक्रवार को इकठ्ठे होते ही उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस पर भी विचार करने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मदरसों में आतंकी शिक्षा दी जाती है. मदरसों और मस्जिदों में क्या चल रहा है इसकी जांच की जानी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Kanpur News: उदयपुर में कन्हैयालाल के कत्ल का है कानपुर से कनेक्शन! कई जगह लगे थे डोनेशन बॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget