एक्सप्लोरर

Azamgarh News: 'पहले घर में लड़ लें, फिर BJP का मुकाबला करें', अखिलेश यादव के बयान पर निरहुआ का पलटवार

Azamgarh News: आजमगढ़ से बीजेपी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पीएफआई पर बैन का स्वागत किया. वहीं उन्होंने अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया.

PFI Ban: आजमगढ़ (Azamgarh) से बीजेपी (BJP) के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav NIrahua) ने केन्द्र सरकार द्वारा पीएफआई यानि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है. निरहुआ ने कहा कि सरकार देशहित के लिए जो फैसला उपयोगी होगा वो लेने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. वहीं उन्होंने सपा अध्यक्ष के बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें ने उन्होंने कहा था कि बीजेपी का मुकाबला सिर्फ सपा कर सकती है.

पीएफआई पर बैन के फैसले का स्वागत

बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर निशाना साधा और कहा कि इसलिए वो लोग विपक्ष में हैं और विपक्ष में ही रहेंगे. अब विपक्ष को जनता मौका नहीं देगी. आज देश की जनता चाहती है कि देशहित में काम हो. बीजेपी सांसद आजमगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे. उनके साथ भोजपुरी फिल्मों को एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी मौजूद थी. इस मौके पर उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव पर भी तीखे हमले किए.  
पीएफआई बैन पर सपा सांसद बर्क बोले- 'PFI की कोई देश विरोधी गतिविधि नहीं देखी, मुसलमानों के साथ खड़ी रहती है'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना
दिनेश लाल यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर भी हमला किया जिसमें उन्होंने ये कहा कि बीजेपी का मुकाबला सिर्फ सपा कर सकती है. बीजेपी सांसद ने कहा कि वो पहले अपने घर में लड़ ले उसके बाद हमसे लड़ने आएं. अखिलेश यादव के घर की लड़ाई ही खत्म नहीं हो रही है. भाजपा सरकार सारे काम प्राथमिकता के आधार पर कर रही है. जिले में विकास कार्यों पर भाजपा सांसद का कहना है कि सारे काम प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, उन्हें शुरू किया जाएगा.

बीजेपी सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन परियोजनाओं का शुभारम्भ किया उन पर काम शुरू हो गया है. एयरपोर्ट के सवाल पर कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है. डोमेस्टिक एयरपोर्ट का शुभारंभ जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल

वीडियोज

Kanpur Lamborghini Case:पुलिस ने मांगी Shivam की 14 दिन की रिमांड! कोर्ट में रसूख और कानून की जंग
Kanpur Lamborghini Case:आरोपी Shivam Mishra गिरफ्तार!'ड्राइवर थ्योरी' फेल, पुलिस ने रसूखदार को दबोचा
AMERICA गिराएगा IRAN पर बम! बंद कमरे वाली मीटिंग से खलबली! |ABPLIVE
Parliament Session : ' Lok Sabha Speaker के चेंबर में घुसने के बाद Congress सांसदों ने वीडियो बनाया'
Kanpur Lamborghini case : abp News की खबर का असर... जिसकी लैम्बॉर्गिनी कार वो हुआ गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kim Jong Un Successor: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया अपने उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने किया उत्तराधिकारी का ऐलान, किसे सौंप दी अपनी विरासत?
NEET Student Death Case: पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, अब 'राज' से उठेगा पर्दा?
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया को फंसा दिया!
भारत से ज्यादा बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ, पड़ोसी देश संग डील कर ट्रंप ने भारत को फंसा दिया!
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली का कमाल, नेपाल का किया बुरा हाल
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
Intuition Thoughts: क्या होता है इनट्यूशन थॉट, हमारी जिंदगी को बदलने में ये कितने मददगार?
क्या होता है इनट्यूशन थॉट, हमारी जिंदगी को बदलने में ये कितने मददगार?
Embed widget