एक्सप्लोरर

Bijnor Blast Case: बिजनौर ब्लास्ट में पांच सदस्यों को हुई सात साल की सजा, लोगों ने की कोर्ट के फैसले की सराहना

UP News: बिजनौर ब्लास्ट मामले में लखनऊ में एनआईए की विशेष अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए फैसला सुना दिया है. जिसमें अदालत ने सात वर्ष की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है.

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में सिमी के पांच आतंकी चोरी छिपे छोटे से किराए के मकान में साल 2014 में रह रहे थे. अचानक हुए बम ब्लास्ट के बाद सभी आतंकी उस दौरान पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए थे. पुलिस और एनआईए की टीम ने पनाह देने वाले और उनकी मदद करने वाली महिला सहित पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए लखनऊ की एनआईए की विशेष कोर्ट ने सभी को सात -सात साल की सजा सुनाई है. आदेश के बाद बिजनौर के रहने वाले लोगों ने फैसले की सराहना करते हुए एनआईए की टीम को बधाई भी दी है.

कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई सजा
गौरतलब है कि बिजनौर शहर के जाटान इलाके में पांच युवक एक छोटे से किराए के मकान में बतौर स्टूडेंट्स बताकर रह रहे थे. 12 सितंबर ,2014 की सुबह 11 बजे के आसपास उसी मकान में तेज़ धमाके की आवाज़ सुनाई दी. शुरुआती दौर में आस-पास के लोगों ने समझा की शायद कुकर फटने से धमाका हुआ है. धमाका होते ही आरोपी पुलिस और इलाके के लोगों को चकमा देकर फरार हो गए थे. बिजनौर पुलिस और एनआईए की टीम ने छानबीन की तो पता चला की साल 2013 में पांचो सिमी के आतंकी है. साथ ही खंडवा जेल से फरार होकर बिजनौर के छोटे से घर में रह रहे थे. हादसे के वक़्त सभी पांचो आतंकी घर में माचिस की तिल्ली पर लगे मसाले को उतारकर बारूद बना रहे थे. अचानक बारूद में विस्फोट होने से एक आतंकी बुरी तरह झुलस गया था. एनआईए सहित तमाम खुफिया विभाग की टीम ने केस का पर्दा फाश करते हुए बिजनौर के रहने वाले हुस्ना ,रईस ,फ़ुरक़ान ,नदीम ,रईस ,अब्दुल्ला ने आतंकियों को पनाह दी थी. साथ ही उनकी बिजनौर से भागने में मदद की थी. हालांकि सभी पांचो आतंकी साल 2016 में पकड़े गए थे. लखनऊ की एनआईए की विशेष कोर्ट ने दोषी मानते हुए सभी को 7 -7 साल 10 माह की सजा सुनाई है. 

Chandauli Crime News: तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने शख्स को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पड़ोसी ने किया कोर्ट का शुक्रिया
सजा मिलने की सूचना मिलने के बाद बिजनौर के लोग काफी खुश हैं और एनआईए की टीम का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं.वहीं स्थानीय निवासी यादराम चंदेल का कहना है कि यहां पर चोरी छिपे सिमी के आतंकवादी मेरे पडोस में रह रहे थे. उस दिन बहुत बड़ा धमाका हुआ था. वो माचिस की तिल्ली के मसाले से बम बनाया करते थे.

UP Politics: 'सपा प्रमुख मुगलों की नीतियों से प्रभावित', बीजेपी सांसद निरहुआ का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget