एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सपा प्रमुख मुगलों की नीतियों से प्रभावित', बीजेपी सांसद निरहुआ का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप

UP News: निरहुआ ने कहा ‘‘सपा प्रमुख मुगलों की नीतियों से प्रभावित हैं’’. 'जिस तरह मुगलों ने गद्दी बचाने के लिए अपने भाइयों और रिश्तेदारों का दमन किया, वही काम Akhilesh Yadav भी कर रहे हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनिर्वाचित सांसद भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Azamgarh MP Dinesh Lal Yadav 'Nirahua') ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) की मुगल शासकों से तुलना की. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए सपा प्रमुख मुगलों की नीति अपना रहे हैं. निरहुआ ने दावा किया कि यादव और मुसलमान वोट बैंक पर एकाधिकार समझने वाली सपा का यह समीकरण दोनों वर्गों के सियासी रूप से जागरूक होने की वजह से अब बिखर चुका है और समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बन गई है. 

अखिलेश छोटे दिल के आदमी-निरहुआ
निरहुआ ने रविवार को कहा, 'अखिलेश यादव बहुत छोटे दिल के आदमी हैं. वह अपने सिवाय किसी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते. उन्हें किसी भी कीमत पर कुर्सी चाहिए. वह चाहते तो अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाकर खुद आजमगढ़ से सांसद बने रह सकते थे लेकिन कहीं चाचा आगे ना बढ़ जाएं इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया.' उन्होंने यह भी कहा, 'अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा की निश्चित हार का अंदाजा हो गया था, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारने के बजाय धर्मेंद्र यादव को उपचुनाव में उतारा ताकि धर्मेंद्र का नुकसान किया जा सके, क्योंकि अखिलेश को मालूम है कि धर्मेंद्र उनसे बेहतर नेता हैं.'

Nupur Sharma को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पर बोले शिवपाल यादव, उदयपुर की घटना पर भी दिया जवाब

सपा प्रमुख मुगलों की नीतियों से प्रभावित-निरहुआ
निरहुआ ने अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘सपा प्रमुख मुगलों की नीतियों से प्रभावित हैं’’. उन्होंने आरोप लगाया, 'जिस तरह मुगलों ने अपनी गद्दी बचाने के लिए अपने भाइयों और रिश्तेदारों का दमन किया, वही काम अखिलेश यादव भी कर रहे हैं. अपने पिता (मुलायम सिंह यादव) और चाचा (शिवपाल सिंह यादव) के साथ उन्होंने जो किया, वह सबके सामने है.' बता दें कि, निरहुआ ने पिछली 26 जून को आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के घोषित परिणामों में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को साढ़े आठ हजार से अधिक मतों से पराजित किया था. यह सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दिए जाने के कारण खाली हुई थी.

दरक चुका है सपा का यादव-मुसलमान समीकरण-निरहुआ
निरहुआ ने कहा कि सपा को अब यह गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए कि ‘‘यादव और मुसलमान मतदाता उसके बंधुआ हैं’’. उन्होंने कहा कि चुनाव दर चुनाव यह साबित होता जा रहा है कि सपा अब इन दोनों वर्गों का विश्वास खोती जा रही है. चाहे 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव हों या फिर 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव हों. निरहुआ ने दावा किया, 'यादव और मुसलमान मतदाता अब यह सोचकर वोट देने लगे हैं कि वास्तव में कौन उनका भला कर सकता है और कौन उन्हें अभी तक अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहा था. सपा अभी तक यादव और मुसलमान मतदाताओं के समीकरण से ही चुनाव जीतती रही है. अब यह समीकरण दरक चुका है. समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है.'

बेहतर सांसद बनकर दिखाएंगे-निरहुआ
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ ने कहा कि वह एक बेहतर सांसद बनकर दिखाएंगे क्योंकि उन्होंने गरीबी और लाचारी देखी है और जमीन से उठकर निकले हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में 99% भोजपुरी फिल्में उत्तर प्रदेश में बन रही हैं और वह पूरी कोशिश करेंगे कि आजमगढ़ में एक ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे जिले में ही भोजपुरी फिल्मों की न सिर्फ शूटिंग हो बल्कि उसकी एडिटिंग समेत फिल्म बनाने की सारी प्रक्रिया जिले में ही संभव हो सके. बीजेपी सांसद ने कहा कि इससे क्षेत्रीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे, साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

Greater Noida News: दहेज को लेकर कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget