एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में सपा कार्यालय का कटा बिजली कनेक्शन, पांच साल से बकाया था बिल, जिलाध्यक्ष बोले 'नहीं थी जानकारी'

बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान के बाद शहजिल इस्लाम के साथ ही समाजवादी पार्टी की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सपा कार्यालय की बिजली गुल हो गई हैं.

UP News: बरेली (Bareilly) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक शहजिल इस्लाम (Shazil Islam) के सीएम योगी (CM Yogi) के खिलाफ भड़काऊ बयान के बाद शहजिल इस्लाम के साथ ही सपा की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बुधवार को सपा कार्यालय की बिजली गुल हो गई हैं. बिल जमा नहीं करने की वजह से सपा कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है.

कितना है बकाया
बरेली के सिविल लाइन्स स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय की बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है. सपा कार्यालय पर पांच साल का बिजली बिल बकाया है. सपा कार्यालय पर 1,15,752 रुपये का बिल बकाया है. पांच साल से सपा कार्यालय का बिल नहीं जमा किया गया है. बिजली विभाग पांच साल तक सपा कार्यालय पर रहम दिली दिखाता रहा. जबकि आम आदमी का दो महीने का बिल बकाया होने की वजह से उसका कनेक्शन काट दिया जाता है.

किसके नाम से है कनेक्शन
इस मामले में एसडीओ गौरव शर्मा का कहना है कि बिल जमा करने के लिए सपा नेताओं को कई बार फोन करके जानकारी दी गई. लेकिन बिल जमा नहीं किया गया. जिसके बाद सपा कार्यालय का कनेक्शन काट दिया गया. उन्होंने बताया कि सपा कार्यालय का कनेक्शन वीरपाल सिंह यादव के नाम से है. वीरपाल यादव सपा में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं.

क्या बोले जिलाध्यक्ष
वहीं इस मामले में सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप का कहना है कि उनकी ये जानकारी में नहीं था, न ही उन्हें बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि ये बिल करीब पांच साल का है. मैं अभी ढाई महीने पहले ही जिलाध्यक्ष बना हुं. अब बिल जमा करवा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand News: 17 अप्रैल को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान संभालेंगे करण माहरा, नाराज नेताओं पर दिया बड़ा बयान

Etawah News: इटावा में सिपाही ने कलाई की नस काटकर मारी खुद को गोली, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget