एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में सिपाही पत्नी की हत्या के आरोप में फौजी पति गिरफ्तार, संदिग्ध हालत में मिला था शव

Bareilly News: आरोपी फौजी आकाश और महिला सिपाही की साल 2019 में दोस्ती हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. परिजनों का कहना है कि आरोपी दहेज के लिए परेशान करता था.

Bareilly Murder: बरेली पुलिस ने महिला सिपाही (Lady Constable Murder) की हत्या के आरोप में उसके फौजी पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी जाट रेजीमेंट में तैनात है. उस पर आरोप है कि उसने जहर देकर अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस (Police) ने इस मामले में महिला सिपाही का पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा को लैब में जांच के लिए भेजा गया, जिसमें महिला सिपाही की जहर से मौत की पुष्टि हुई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

कमरे में पड़ा मिला था शव

कैंट थाना पुलिस ने करीब ढाई महीने पहले हुई महिला कांस्टेबल शिखा नैन की हत्या के आरोपी फौजी पति आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. आकाश बरेली के जाट रेजीमेंट में तैनात है. उस पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है. एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि कैंट थाने में तैनात महिला कांस्टेबल शिखा नैन का शव उसके कमरे में मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था, जिसके बाद महिला सिपाही के मायके वालों ने कैंट थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था.

परिजनों के मुताबिक आकाश और शिखा की 2019 में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदली फिर दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद से  ही आकाश शिखा को दहेज के लिए परेशान करता था और अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था.  

बिसरा जांच से हुआ हत्या का खुलासा

जब पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी तो फिर उसके बिसरा को जांच के लिए लैब में भेजा गया. बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है. जिसके बाद जाट रेजीमेंट में तैनात फौजी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने नियमों के मुताबिक आरोपी आकाश की गिरफ्तारी से पहले जाट रेजीमेंट जाकर उच्च अधिकारियों से उसकी गिरफ्तारी की अनुमति ली और अनुमति मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

ये भी पढे़ं- UP Politics: सपा महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल, गैंगस्टर एक्ट में है आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget