एक्सप्लोरर

Bareilly: धर्मांतरण के शक में हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस के साथ घर पर मारा छापा, स्थानीय लोगों ने की मारपीट

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति पर आरोप है कि वर्षों से वह हिंदू लोगों का धर्मांतरण करा रहा है जबकि उस व्यक्ति का दावा है कि हर दिन कई लोग ईसा मसीह पर भरोसे के कारण उसके घर पर आते हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में ईसाई मिशनरी (Christian Missionary) द्वारा हिंदुओं के मतांतरण कराने का मामला सामने आया है. ऐसा आरोप है कि पिछले 20 वर्षों से लगातार हिंदुओं को लालच प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कराया जा रहा था. हिंदूवादी दलों ने रविवार को पुलिस के साथ एक घर पर छापा मारा तो वहां पर करीब 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष मौजूद मिले. वहां पर ईसाई मिशनरी से जुड़ी कुछ और किताबें भी मिली हैं. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बंसी नगला में पिछले 20 वर्षों से कथिक रूप से हिंदुओं के मतांतरण की साजिश चल रही थी. वहीं हिंदूवादी दल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने हिंदूवादी दलों के साथ में मारपीट की. जिसके बाद लोग वहां से थाने पहुंच गए. पुलिस ने मतांतरण कराने वाले भगवान दास को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

भगवान दास का कहना है कि वह किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराता बल्कि लोगों को प्रभु यीशु पर विश्वास है. लोग उनके घर अपने आप आते हैं. लोगों की इच्छाएं पूरी होती हैं जिस वजह से लोग लगातार उसके साथ जुड़ते जा रहे हैं. उनका कहना है कि रोजाना 100 लोग उनके घर पर आते हैं और वहां पर प्रभु यीशु की प्रार्थना की जाती है.

पुलिस ने आरोपों पर दिया यह जवाब

हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े पंडित के के शंखधार का कहना है कि यहां पर हिंदुओ को ईसाई बनाने की गहरी साजिश चल रही है. शंखधार पुलिस के साथ प्रार्थना स्थल पर पहुंचे तो उनके ऊपर लोगों ने हमला कर दिया. बीजेपी पार्षद मुनेंद्र यादव का कहना है कि हिंदुओ को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. सभी लोगों की घर वापसी कराई जाएगी. वहीं योगी सेना के अध्यक्ष हिमांशु पटेल का कहना है कि धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलने पर वे लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे. वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं बैठकर प्रार्थना कर रही थीं.

एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि रविवार को डायल 112 थाना सुभाषनगर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि वंशी नगला मोहल्ला स्थित एक प्राइवेट आवास में 60-70 व्यक्ति मौजूद है और एक व्यक्ति द्वारा ईसाई धर्म के धर्मांतरण का कार्यक्रम किया जा रहा है. सूचना मिलने पर थाना स्थानीय द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया गया.तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Watch: मैनपुरी में बहू डिंपल के लिए मैदान में आए चाचा शिवपाल, कहा- 'BJP से जनता परेशान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget