एक्सप्लोरर

Banda News: बांदा में महिला अस्पताल में तैनात कांस्टेबल पर हमला, पीछे से सिर में पत्थर मारकर किया घायल

Banda News: हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगी थी. शाम को जिस समय वह ड्यूटी कर रहे थे उसी समय एक शख्स ने सिर पर पत्थर से हमला कर दिया.

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) में महिला अस्पताल की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हेड कांस्टेबल की शाम को एक युवक के कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने युवक को वहां से भगा दिया था, जिसके बाद वो दोबारा लौटा और कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

कांस्टेबल के सिर में मारा पत्थर

ये मामला बांदा जिला चिकित्सालय के महिला अस्पताल का है. खबर के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगी थी. शाम को जिस समय वह ड्यूटी कर रहे थे उसी समय एक शख्स ने सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. जिससे हेड कांस्टेबल रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में घायल कांस्टेबल का कहना है कि आरोपी सुबह शराब के नशे में अस्पताल पहुंचा था जिसके बाद उसका ड्यूटी में तैनात होमगार्ड से कुछ विवाद हो गया.

होमगार्ड ने पहले तो आरोपी युवक को वहां से भगा दिया लेकिन वो दोबारा वापस लौट आया और उसने पीछे से हेड कांस्टेबल के सिर पर पत्थर मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. इसके बाद वो मौके से फरार हो गया. इसके बाद तत्काल गार्ड को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है.  घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की तहरीर पर आरोपी हमलावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइन चौकी के हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की शांति व्यवस्था के लिए अस्पताल में ड्यूटी लगी थी तभी एक व्यक्ति बार-बार अस्पताल परिसर में आवाजाही कर रहा था. जब उसको रोका गया तो वो विवाद करने लगा. जिसके बाद उसने पत्थर उठाकर हेड कांस्टेबल के सिर पर मार दिया. अभियुक्त हमला कर मौके से फरार हो गया था बाद में पुलिस द्वारा आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Kanpur News: लिफ्ट की डक में औंधे मुंह पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, दो दिन से थे लापता, परिजनों ने लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget