एक्सप्लोरर

Balrampur News: जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर लगा रासुका, अबतक 6 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

Balrampur News: पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हत्या के आरोप में जेल में बंद रिजवान के खिलाफ एएसए लगा दिया है और अब तक 6 करोड़ की संपत्ति जब्त भी हो चुकी है.

Balrampur NSA Against Former MP Rizwan Zaheer: पूर्वांचल की सियासत में बड़ा दखल रखने वाले पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Rizwan Zaheer) उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ विवादित बयान दिया था. लेकिन अब उनकी मुसीबतें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं. रिजवान जहीर इन दिनों हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं. उनके साथ बेटी और दामाद भी जेल की हवा खा रहे हैं और अब प्रशासन ने उन पर एनएसए भी लगा दिया है. वहीं दूसरी तरफ अब तक उनकी 6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी है.

रिजवान जहीर का विवादों से पुराना नाता

विवादित बयानों से रिजवान जहीर का पुराना नाता रहा है. 90 के दशक में उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव (Mulyam Singh Yadav) को भी अपने सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी लेकिन तब से आज तक वो कोई चुनाव नहीं जीत पाए. इसी साल 4 जनवरी को सपा नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीपुर फिरोज पप्पू की हत्या उनके ही घर के सामने कर दी गयी थी जिसमें रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत खान समेत 6 लोगों का नाम सामने आया था. इस मामले की जांच करते हुए तत्कालीन एसपी हेमन्त कुटियाल ने सभी को जेल भेज दिया.

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर लगा एनएसए
बलरामपुर जिला प्रशासन व जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिजवान की अब तक लखनऊ और तुलसीपुर की करीब 6 करोड रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है. इसमें उनकी कोठी, मकान व अन्य जमीने शामिल हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मशहूद खाँ के भाई की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों बीघा जमीन पूर्व सांसद के कब्जे से मुक्त करा कर उन्हें सौंप दी और अब जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिजवान जहीर के खिलाफ एनएसए लगा दिया गया है. चूंकि रिजवान जहीर पहले से जेल में है इसलिए उन्हें NSA की एक प्रति जेल में ही तामिल करा दी गई है.

Prayagraj News: संगम के 5 किमी के दायरे में लगेगी मांस और शराब की बिक्री पर रोक? सीएम योगी को लिखा पत्र   

क्या सीएम योगी पर बयान देना पड़ा भारी
रिजवान जहीर के करीबियों की मानें तो रिजवान जहीर ने उतरौला क्षेत्र के एक सभा में विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने बहुतों को जिले भगाया है फिर वह चाहे अतीक अहमद रहे हो या फिर हरिशंकर तिवारी के बेटे कुशल तिवारी इसी तर्ज पर उन्होंने "योगी आदित्यनाथ को भी गोरखपुर भेजने की भी बात मंच से कह दी थी" इसी का खामियाजा आज रिजवान और उनके पूरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है.

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना का कहना है कि कुख्यात अपराधी रिजवान जहीर काफी दिनों से जेल से बाहर आने का प्रयास कर रहा था. उसके बाहर आने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है और लोगों में भय भी है. जिस कारण रिजवान जहीर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है. 

ये भी पढ़ें- 

सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 50 लाख पात्र लोगों के कटे Ration Card

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार? अखिलेश यादव ने इशारों में बता दी वजह!

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget