एक्सप्लोरर

Budaun News: बदायूं में चूहे की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला?

Budaun News: पशु प्रेमी विकेन्द्र ने आरोपी मनोज को चूहे को बांधकर नाले में फेंकते हुए देखा. जिसके बाद उन्होंने नाले में कूदकर चूहे की जान बचाई लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई.

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में चूहे की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल इस शख्स ने पिंजरे में चूहे को कैद दिया और फिर उसकी पूंछ में डोरी बांध दी और डोरी के दूसरे हिस्से को एक पत्थर से बांधकर उसे नाले में फेंक दिया. युवक की इस करतूत को पशु प्रेमी व पीएफ के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने देख लिया, जिसके बाद उन्होंने चूहे को बाहर निकाला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चूहे की मौत हो गई. जिसके बाद पशु प्रेमी विकेन्द्र ने सदर कोतवाली में पशु क्रूरता की तहरीर दी और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. 

युवक पर चूहे की हत्या का आरोप

दरअसल शहर के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी विकेंद्र गुरुवार को शहर के गांधी ग्राउंड चौराहे के पास से गुजर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पनवड़िया मोहल्ला में रहने वाले एक शख्स को चूहे की पूंछ में डोरी बांधकर उसे नाले में फेंकते हुए देखा. विकेंद्र ने नाले में कूदकर चूहे को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चूहे की मौत हो गई. विकेन्द्र ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो युवक ने कहा कि वो रोज ऐसा ही करेगा, क्योंकि चूहों की वजह से घर में बहुत नुकसान हो रहा है. वो जो कर सकता करे. 

विकेन्द्र ने इस पूरे प्रकरण में आरोपी का वीडियो भी बना लिया. आरोपी का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है. आरोपी इसी इलाके में रहने वाला है और मिट्टी के बर्तन व दीये बनाने का काम करता है. विकेन्द्र ने इसके बाद सदर कोतवाली में मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता की तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने चूहे के शव को सील कर दिया और आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

शिकायत दर्ज होने के बाद चूहे के पोस्टमार्टम की बात आई. जिसके बाद मृत चूहे को बदायूं पशु चिकित्सालय में ले जाया गया जहां स्टाफ और संसाधनों का अभाव होने का हवाला देकर चूहे के पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई कराने का सुझाव लिखित में दिया. पुलिस अब चूहे को बरेली ले जाने की तैयारी कर रही है.

पशु प्रेमी विकेंद्र ने बताया की पुलिस अभी अपनी प्रक्रिया में लगी हुई है. सदर कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी चूहे के  पोस्टमार्टम में असमर्थता जता रहे हैं. वही वादी का कहना है कि इसके खिलाफ कार्रवाई हो तो फिलहाल उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है. अगर वादी कहेगा तो चूहे को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Mainpuri By-Election: 'मैनपुरी में यादव और मुस्लिम अधिकारियों को किया जा रहा परेशान', अखिलेश ने फिर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget