एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll Results: आजादी के बाद रामपुर में पहली बार खिला बीजेपी का कमल, आकाश सक्सेना ने भेदा आजम खान का किला

Rampur Politics: आजादी के बाद से रामपुर विधानसभा सीट पर कभी भी बीजेपी को जीत हासिल नहीं हुई. ये पहली बार है जब आजम खान के किले में बीजेपी का कमल खिला है.

Rampur Bypoll Results 2022: रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी आकाश सक्सेना (Akash Saxsena) ने बड़ी जीत हासिल की है. आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम राजा (Asim Raja) को लगभग 34 हजार मतों से हरा दिया है. इसके जीत के साथ ही आकाश सक्सेना ने एक इतिहास भी रच दिया है. आजादी के बाद ये पहली बार है जब रामपुर की सीट पर बीजेपी का कमल खिला है. इससे पहले कभी यहां बीजेपी को जीत नसीब नहीं हुई थी. 

रामपुर को सपा कद्दावर नेता आजम खान का गढ़ कहा जाता था. यहां पर पिछले 45 सालों से आजम खान या उनके परिवार का ही कब्जा रहा था लेकिन इस बार आकाश सक्सेना ने आजम के इस अभेद्य किले को भेद दिया और सपा के गढ़ में कमल खिलाकर बीजेपी का परचम लहरा दिया. आजम खान के करीबी आसिम राजा को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा. अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते है आकाश सक्सेना ने कहा कि आजम का चैप्टर खत्म हो गया है. रामपुर में अब कारोबार, रोजगार और उद्योगों की बात होगी.
 
रामपुर में पहली बार खिला कमल
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आकाश सक्सेना ने अपनी जीत को लेकर कहा कि "जहां एक तरफ चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान हेट स्पीच और विवादित बयान देते रहे तो वहीं मैंने प्रेम मंत्र से रामपुर की जनता का दिल जीत लिया. मैंने बड़ों का आदर करते हुए चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आजम खान की पत्नी तंज़ीन फातिमा मेरी मां के समान है. मुझे उनसे भी आशीर्वाद चाहिए और मैंने पूरे चुनाव में हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारे की बात की, आगे भी उसी पर बढ़ते हुए रामपुर के लोगों के विकास के लिए कार्य करूंगा." 
 
जीत को लेकर क्या बोले आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना ने कहा कि "मेरी जीत से भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलेगा, मुझे हर बूथ पर मुसलमानों का वोट बड़ी तादाद में मिला है और भाजपा की पसमांदा मुस्लिम रैली का भी हमें इस चुनाव में लाभ मिला. हम आने वाले नगर निकाय और नगर निगम के चुनाव में भी कोशिश करेंगे कि भाजपा को मुस्लिमों के साथ-साथ सभी समाज का वोट मिले. हम हिंदू मुस्लिम एकता के नारे के साथ आगे काम करते रहेंगे. आकाश सक्सेना ने अपनी जीत के लिए रामपुर की जनता को श्रेय देते हुए कहा कि आजम खान को उसके किए की सजा अदालत ने दी और मुझे चुनाव जिता कर रामपुर की जनता ने यह बता दिया कि अब वो आजम खान के छलावे में आने वाले नहीं हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज
'अब क्या नाव चलेगी?' जेवर एयरपोर्ट पर पानी भरा तो अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget