एक्सप्लोरर

UP News: औरैया में अज्ञात बीमारी से हुई दो बच्चों ने तोड़ा दम, चार की हालत गंभीर

यूपी के औरैया जिले में एक गांव में अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत हो चुकी है. जबकि तीन बच्चे और महिला समेत चार की हालत खराब बनी हुई है. दो बच्चों की हालत खराब देखते हुए कानपुर में भर्ती कराया गया.

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में एक गांव में अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत हो चुकी है. वहीं गांव में ही अब तीन बच्चे और महिला समेत चार की हालत खराब बनी हुई है. इस अज्ञात बीमारी के फैलने से पूरा गांव दहशत में बना हुआ है. जिसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है. वहीं गांव में फैली गंदगी भी इन बीमारियों की वजह बनी हुई है.

तीन दिन अंदर हुई दो बच्चों की मौत
औरैया जिले के बिधूना तहसील के दूजे पुरवा गांव में फैली अज्ञात बीमारी से तीन दिन के भीतर दो बच्चों की मौत हो चुकी है तो वहीं दो बच्चे सहित एक महिला कानपुर में भर्ती हैं. गांव में बढ़ती बीमारी की वजह से गांव के लोगों में अब भय दिखाई पड़ रहा है. वहीं तीन दिन के भीतर दो बच्चों की मौत से गांव के लोग घर से कम ही निकल रहे हैं और दूसरे गांव के लोग गांव में जाना नहीं चाह रहे है. अब तक गांव के चार लोगों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल है. जिन्हें कानपुर में भर्ती कराया गया हैं.

वहीं एक महिला की भी तबीयत खराब है. जिसका इलाज चल रहा है. वहीं गांव में फैली बीमारी की जानकारी होने पर दूजे पुरवा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें  के साथ सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों के हालात का जायजा लिया साथ ही ग्रामीणों को दवाइयां वितरित कराई. वहीं साफ सफाई को लेकर ध्यान देने की बात भी ग्रामीणों से कहीं. गांव में अचानक फैली बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई लोगों के सैंपल भी लिए हैं.

Firozabad News: रेलवे कॉलोनी से तीन छात्राएं गायब, अब ढूंढने के लिए SSP ने उठाया ये कदम

गांव में है डर का माहौल
ग्रामीणों की माने तो दूजे पुरवा गांव में तीन दिन के अंदर दो बच्चों की अचानक मौत हो गई. जहां पांच साल के मनीष और साल के ललित को दस्त आए और उनको इलाज कराया गया लेकिन दोनों बच्चों की ईलाज के दौरान ही मौत हो गई. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई इस बीमारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव की ओर रवाना हो गई. जहां गांव में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा बराबर कोविड की जांच कराई जा रही है. उसके बाद सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं गांव में नालियों में गंदगी भरी पड़ी हुई है. बच्चों की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है. वहीं अभी भी उसी घर के दो बच्चों की हालत खराब देखते हुए कानपुर में भर्ती कराया गया. पूरा गांव दहशत में है लोग घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहते हैं  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर गांव में लोगों को दवाई दी और साफ सफाई की सलाह भी दी.

क्या कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने?
मौके पर पहुची औरैया जिले की मुख्य चिकित्सक अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया गया है. सभी को इलाज दिलाया जा रहा है. साफ सफाई को लेकर ध्यान देने की बात ग्रामीणों को बताई गई है. गांव में ग्रामीणों की जांच कर सेम्पल भी लिया गया है और दवाई भी दी गई है.

यह भी पढ़ें-

Pilibhit News: दो गैंगेस्टर आरोपियों पर SDM की बड़ी कार्रवाई, लाखों के मकान को प्रशासन ने किया कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
CM धामी के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेगी चुनाव लड़ेगी BJP? साफ हुई तस्वीर
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
अलीगढ़ में गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget