एक्सप्लोरर

UP: मऊ में एंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा, ऐसे बिछाया जाल

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ में ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते हुए पकड़ा. ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.

Mau News: उत्तर प्रदेश स्थित मऊ जिले में घूस लेना ग्राम विकास अधिकारी को महंगा पड़ गया. एंटी करप्शन की टीम ने ग्राम प्रधान के पति से  घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी अमरेश सिंह को विकास भवन के बाहर गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला मऊ जिले के रतनपुरा विकासखंड के इटौरा गांव का है. गांव में कंपोजिट विद्यालय में कायाकल्प योजना के माध्यम से टाइल्स लगवाई गई थी. उसी का बजट पास कराने के लिए ग्राम विकास अधिकारी अमरेश सिंह ग्राम प्रधान के पति से 20 हजार घूस मांग रहा था. बार-बार सिफारिश करने के बावजूद भी बजट नहीं पास हो पाया तो ग्राम प्रधान ने जिले के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकला.

ग्राम विकास अधिकारी को घूस लेते पकड़ा

इसके बाद ग्राम प्रधान के पति अश्वनी कुमार सिंह ने गोरखपुर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की. उसके बाद एंटी करप्शन की टीम मऊ जनपद में आई और जिलाधिकारी से मिलकर एक टीम गठित की. इस टीम ने प्लान के तहत घूस देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी अमरेश सिंह को विकास भवन के बाहर बुलाया, और यहीं पर घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 नवंबर को इटौरा गांव के प्रधान के पति अश्वनी कुमार द्वारा शिकायत पत्र  दिया गया था, उसमें बताया गया था कि उनके गांव में विकास कार्य हेतु विद्यालय में टाइल्स लगवाने के लिए 2 लाख 80 हजार का एमबी रतनपुरा ब्लाक के अवर अभियंता द्वारा तैयार किया गया था. 

ग्राम विकास अधिकारी को किया गया गिरफ्तार

जिसका कार्य विभिन्न फर्मों से करवाया गया था. उन फर्मों में पैसे के भुगतान हेतु 22 हजार रुपये कमीशन की मांग की जा रही थी. अश्वनी कुमार ने काफी कोशिश की लेकिन वो तैयार नहीं हुए तो 20 हजार रुपए में मामला तय हुआ, चूंकि ग्राम प्रधान इनकी पत्नी है. उनके द्वारा ये कार्य कराया जाता है. इस कार्य में ये सहयोग करते हैं. विभिन्न फर्मों में जो पैसे का भुगतान किया जाना था, उसकी एमबी अवर अभियंता कुलदीप कुमार गुप्ता द्वारा तैयार की गई थी.

उसमें ये 22 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे. इस सूचना पर गोरखपुर एंटी करप्शन की टीम ने बुद्धवार को विकासभवन मऊ के मुख्य गेट से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी अमरेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, और मऊ कोतवाली में उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

Mainpuri Bypoll: सपा की जनसभा में नीतीश कुमार का संदेश लेकर पहुंचे केसी त्यागी, 2024 पर क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget