एक्सप्लोरर

सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

Agra News: अब्दुल रहमान का असली नाम महेंद्र पाल जादौन है. वह फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ गांव का रहने वाला है.

उत्तर प्रदेश स्थित आगरा के सदर क्षेत्र की दो बहनों के जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले के अब्दुल रहमान को दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया है. इसी प्रकरण में गिरफ्तार गोवा की आयशा ने पूछताछ में अब्दुल रहमान का नाम लिया था. बताया गया कि रहमान ही आयशा को धर्मांतरण के लिए पैसे देता था. इसके बाद पुलिस ने रहमान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और उसे पकड़ने के लिए दिल्ली में छापा मारा.

आपको बता दें कि अब्दुल रहमान का असली नाम महेंद्र पाल जादौन है. वह फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ गांव का रहने वाला है. पहले उसने ईसाई धर्म अपनाया और फिर साल 1990 में मुस्लिम धर्म अपना लिया था. वह मजदूरी के लिए दिल्ली गया था, जहां उसकी मुलाकात मौलाना कलीम सिद्दीकी से हुई. इसके बाद वह उसके गिरोह में शामिल होकर धर्मांतरण कराने का काम करने लगा. कलीम सिद्दीकी इस समय सामूहिक धर्मांतरण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. उसी का नेटवर्क अब अब्दुल रहमान चला रहा था.

UP News: चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, मुआवजा वितरण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

आतंकी फंडिंग तो नहीं मिल रही?
पुलिस को छापेमारी उसके घर से हरियाणा की एक लापता युवती भी मिली है. पुलिस को शक है कि उसे भी जबरन धर्म बदलवाने के लिए लाया गया था. रहमान के घर से मुस्लिम धार्मिक किताबें और धर्म परिवर्तन से जुड़ा साहित्य भी मिला है. वह मुस्तफाबाद इलाके में बाकायदा एक दफ्तर चला रहा था, जहां से यह सब काम होता था.

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अब्दुल रहमान का भतीजा लंदन में रहता है, जो विदेश से धर्मांतरण के लिए पैसे भेजता था. अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह को कहीं से आतंकी फंडिंग तो नहीं मिल रही थी.

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरोह के 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था. सभी को 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है. अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget