एक्सप्लोरर

Aligarh News: ठेके का दरवाजा खोलने में हुई देरी पर भड़के सहायक आबकारी आयुक्त, सेल्समैन को जड़ा जोरदार थप्पड़

Aligarh News: सहायक आबकारी आयुक्त बच्चा लाल ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने हलका तमाचा मारा था, लेकिन उसे एडिट कर तमाचे की आवाज डाल दी गई है, जिससे लगे कि ये थप्पड़ काफी जोरदार था.

Aligarh News: अलीगढ़ में सहायक आबकारी आयुक्त बच्चा लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो शराब के ठेके पर एक सेल्समैन के गाल पर जोरदार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये पूरी घटना ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. कहा जा रहा है कि वो इस ठेके पर ओवर रेटिंग की चेकिंग करने पहुंचे थे, लेकिन सेल्समैन से दरवाजा खोलने मे देरी हो गई जिससे नाराज होकर उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया. 

खबर के मुताबिक अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में स्थित एक शराब के ठेके को लेकर सहायक आबकारी आयुक्त को ओवर रेटिंग की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत की सूचना पर सहायक आबकारी आयुक्त बच्चा लाल अपनी टीम के साथ उक्त ठेके पर पहुंच गए और सेल्समेन से दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन सेल्समैन से दरवाजा खोलने में थोड़ी देरी हो गई, जिससे बच्चा लाल गुस्से से लाल-पीले हो गए. सेल्समैन ने जैसे ही दरवाजा खोला उन्होंने आव देखा न ताव सीधा उसके गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया.

सेल्समैन के गाल पर तमाचा जड़ने का ये पूरा घटनाक्रम ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम पर जब सहायक आबकारी आयुक्त बच्चा लाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस ठेके की ओवर रेटिंग की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी. जिसकी जांच करने के लिए वो टीम के साथ ठेके पर पहुंचे थे. जब उन्होंने ठेके पर मौजूद सेल्समैन से दरवाजा खोलने के लिए कहा तो उसने दरवाजा खोलने में काफी देर कर दी, जिसके बाद वो अंदर पहुंचे और उससे पूछताछ की. जब वो आनाकानी करने लगा तो उन्होंने उसके गाल पर हलका सा तमाचा मारा था लेकिन उसे एडिट कर उसमें तमाचे की आवाज डाल दी गई है, जिससे लगे कि ये थप्पड़ काफी जोरदार था. 

ये भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज में मेयर सीट ओबीसी के लिए रिजर्व होने से बदले समीकरण, अबतक कोई पार्टी दो बार नहीं जीत सकी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खून से बुझी खून के रिश्ते की प्यास, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
गोंडा में खून से बुझी खून के रिश्ते की प्यास, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार
उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को CM योगी का तोहफा, बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget