एक्सप्लोरर

यूपी में नई आबकारी नीति लागू होने से कम होंगी शराब की दुकानें, राजस्व का होगा इजाफा?

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई आबकारी नीति इस सत्र में लागू हो जाएगी. दुकान आवंटन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी शुरू हो गई है. 27 फरवरी के बाद लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा.

UP New Excise Policy: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई आबकारी नीति इस सत्र में लागू हो जाएगी. नई आबकारी नीति के लिए दुकानों का आवंटन भी नए सिरे से शुरू होगा. दुकान आवंटन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक जारी रहेगी. 27 फरवरी के बाद लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति से सरकार को आबकारी से मिलने वाले राजस्व में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. प्रदेश भर में शराब की दुकान कम हो जाएंगी लेकिन राजस्व में बड़ा इजाफा हो जाएगा. ऐसे में दुकान आवंटन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है.

600 से 464 शराब की दुकानें की गई
फिरोजाबाद के आबकारी अधिकारी रविंद्र कुमार बताते हैं कि, जिले में इस सत्र तक लगभग 600 दुकान संचालित थी जो अब घटकर 464 शराब की दुकानें आवंटित की जाएंगी. दरअसल शराब की दुकान घटने की वजह दुकानों का कंपोजीशन है, क्योंकि नई आबकारी नीति के तहत बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान अब एक ही होगी जिसके चलते जनपद में अब अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकानों की संख्या समायोजित होने के कारण कंपोजिट और देसी शराब की दुकान 464 रह जाएंगी.

जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक जनपद भर में देसी शराब की दुकानों की संख्या 292 निर्धारित की गई है. जबकि अंग्रेजी और बीयर की कंपोजिट दुकानें 169 निर्धारित की गई है. जनपद में मॉडल शॉप की संख्या पहले की तरह तीन ही रहेगी. जब की भांग के 22 दुकानें जनपद में आवंटित की जाएंगी. 

जनपद के राजस्व में होगी 100 करोड़ की वृद्धि 
आबकारी विभाग के मुताबिक फिरोजाबाद जनपद 2023 -24 के सत्र में 575 से 600 करोड़ तक का राजस्व आबकारी नीति के तहत वसूल रहा था. लेकिन अब जनपद के राजस्व में बढ़ोतरी होगी क्योंकि नई आबकारी नीति के तहत देसी शराब की दुकानों पर 10% की वृद्धि की गई है. जबकि कंपोजिट दुकानों पर अंग्रेजी शराब और बीयर पर पांच प्रतिशत की लाइसेंस फीस वृद्धि की गई है. नई आबकारी नीति के तहत राजस्व में लगभग 75 से 100 करोड़ रुपये बढ़ाने की उम्मीद है. जिससे अब जनपद का राजस्व लगभग 700 करोड़ रुपये सालाना हो जाएगा. 

नई आबकारी नीति के तहत 14 फरवरी से दुकानों के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. यह सभी आवेदन ऑनलाइन राज्य सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर किए जा रहे हैं. दुकान के आवेदन के लिए क्षेत्र के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है. ग्रामीण क्षेत्र में कंपोजिट दुकान लेने के लिए 55000 की आवेदन फीस रखी गई है, जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में 65000, नगर पालिका क्षेत्र में 75000 और नगर निगम क्षेत्र में 85000 आवेदन फीस तय की गई है. 

देशी शराब की दुकानों के लिए अलग-अलग आवेदन राशि
जबकि शराब की देसी दुकान के आवेदकों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ₹40000, नगर पंचायत क्षेत्र में 45000, नगर पालिका क्षेत्र में 50000 और नगर निगम क्षेत्र में ₹60000 आवेदन फीस जमा करनी होगी. आवेदन प्रक्रिया में अनलिमिटेड दुकानों का आवेदन किया जा सकता है. लेकिन दो ही दुकान की जाएंगी आवंटित 

नई आबकारी नीति के तहत आवेदक कितनी भी दुकानों का आवेदन कर सकता है. प्रत्येक दुकान के लिए अलग-अलग आवेदन फीस जमा करनी होगी. लेकिन आवेदन प्रक्रिया में सिर्फ दो दुकान ही एक आवेदक के नाम से आवंटित की जाएगी. आवेदक द्वारा जमा की गई आवेदक शुल्क की धनराशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी.

शराब की दुकान के लिए आवेदक को जमा करने होंगे यह प्रपत्र 
नई आबकारी नीति के तहत आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो जाएगी और यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान शराब की दुकान के आवंटन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भेजी जाएगी. इस ऑनलाइन एप्लीकेशन में आवेदक दुकान की कीमत के अनुसार हैसियत प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पैन कार्ड, बैंक का एक चेक और दुकान की चौहद्दी की आवश्यकता होगी. आवेदक का चरित्र प्रमाण पत्र दुकान आवंटन के बाद देना होगा.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, करोड़ों रुपये का है प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Haridwar News: पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget