एक्सप्लोरर

UP News: आईपीएस प्रशांत कुमार बनाए गए यूपी के कार्यवाहक DGP, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी का जताया आभार

UP News: प्रशांत कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सीएम योगी का आभार जताया. और कहा ज्ञानवापी में पर्याप्त सुरक्षा है. कल जुमे की नमाज व पूजा पाठ को लेकर पूरी व्यवस्था है.

UP News DGP: 31 जनवरी को आईपीएस विजय कुमार के रिटायरमेंट के बाद प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है. प्रशांत कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा सर्वप्रथम इस पद के लिए मुझे उपयुक्त मानते हुए शासन ने जो जिम्मेदारी दी है,उसके लिए माननीय सीएम का आभार व्यक्त करता हूँ. मैं और हमारी यूपी के टीम, टीम भावना के रूप में काम करेगी . कानून का राज संवैधानिक दायित्वों को हम पूर्ण करेंगे.अयोध्या में विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर का उद्घाटन के समय पुलिस द्वारा सभी विभागों से सामंजस्य बनाकर बहुत अच्छी व्यवस्था की गई. आने वाले समय मे साइबर क्राइम पर जोर देते हुए इन हाउस लोगो को ट्रेनिंग दे रहे है. 

एक माह पूर्व 57 सायबर थाना के गठन शासन द्वारा किया गया है, जिसका संचालन शुरू हो गया है प्रत्येक जिले में सायबर थाने है, आने वाले कुछ माह में लोकसभा का चुनाव है. लोकसभा की तैयारी कर ली गई है.यूपी एटीएस की कार्य क्षमता में बहुत वृद्धि हुई है. वह तमाम मॉड्यूल को सॉल्व कर रही है.दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. तकनीकी का इस्तेमाल हम बड़े पैमाने पर कर रहे है. यूपी की जनता को हम सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराएंगे. अयोध्या का वृहद आयोजन सफलता के साथ कराया गया. ज्ञानवापी में पर्याप्त सुरक्षा है स्थानीय स्तर पर हमारे अधिकारी भ्रमण शील है. कल जुमे की नमाज व पूजा पाठ को लेकर पूरी व्यवस्था है.

बाहर से आने वाले निवेशों में बढ़ोतरी हुई
प्रशांत कुमार ने कहा वर्तमान सरकार की अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति रही है.मुझे पहले भी कई जिम्मेदारी दी गई थी.हमने अपराध अपराधियों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है. भारत सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है ,किसी भी प्रदेश की प्रगति सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर निर्भर करती है.पिछले कुछ वर्षों में अपराध में कमी आई है.बाहर से आने वाले निवेश में तेजी आई है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 40 करोड़ के एमयू शाइन हुए है, जिससे रोजगार का सृजन बढ़ेगा. 2001 से 2017 से कितना विदेशी निवेश आया था. उससे 4 गुना निवेश 2019 से 2023 तक निवेश आया है. 

यूपी में अपराध घट रहे
2023 के डेटा जो जारी हुआ था जिसमें यूपी की पापुलेशन लगभग देश का 16.99% है, 16 राज्य ऐसे है जो अपराध में हमसे आगे हैं, मर्डर केस में 28 वा नम्बर यूपी का है. पिछले कुछ वर्षों में कानून व्यवस्था बिगड़ने नही दी गई. पिछले कुछ वर्षों में भर्तियां की गई वह पारदर्शी है, लगभग 1 लाख भर्ती प्रचलित है. यह पहली बार हुआ है कि किसी भी भर्ती में कोई प्रश्न चिन्ह नही उठा है.पिछले कुछ महीनों में विभाग ने ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 25 हजार आरोपियों को दंडित किया है. आने वाले समय मे प्रोएक्टिव पुलिसिंग का कदम बढ़ा रहे है. तकनीकी का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस पर काम कर रहे है. हाल में यूपी 112 में 3200 चार पहिया वाहन व 1600 दो पहिया वाहन बेड़े में शामिल करेंगे.10 लाख 49 हजार कैमरे ऑपरेशन के तहत लगाए है, जिनसे घटनाओ के अनावरण में काफी मदद मिल रही है.

महाकुंभ की तैयारी शुरू है
2025 में महाकुंभ का आयोजन होगा, इसके लिए विभागीय स्तर से तैयारी जोर शोर से की जा रही है. भाईचारा बना रहे हमारे स्तर से हम बैठके कर रहे है. हमारे लोग पूरी तरह से अलर्ट पर है. कोर्ट के आदेश पर काम किया जा रहा है. पूर्व में CAA,NRC व किसान आंदोलन के समय भी हमने वार्ता की थी, उसी का नतीजा रहा कि यहां घटनाएं कम हुए. सोशल मीडिया के लिए हमारी टीमें 24 घंटे 365 दिन काम करती है. यूपी पुलिस ऐसी पुलिस है, जिसके फॉलोवर देश में सभी पुलिस से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष की जीत का जूना अखाड़ा ने किया स्वागत, कोर्ट का जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget