एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: CM योगी ने किया एलान, नेपाल विमान दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों को देंगे 5 लाख का मुआवजा

नेपाल में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों को सीएम योगी ने 5-5 लाख रुपए देने का एलान किया है. इसके अलावा मृतकों के पार्थिव शरीर को घर लाने में होने वाला खर्च भी सरकार ही उठाएगी.

Nepal Plane Crash: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में मारे गए गाजीपुर जिले के निवासी चार युवकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने और मृतकों के पार्थिव शरीर को घर लाने में होने वाला खर्च वहन करने का ऐलान किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, ‘‘नेपाल विमान हादसे में मरे गाजीपुर के चार लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. मृतकों के पार्थिव शरीर को काठमांडू से उनके घर तक लाने में होने वाले खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी.’’

गौरतलब है कि नेपाल में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में मारे गये गाजीपुर के चार युवकों के परिजनों को सोमवार को जिला प्रशासन ने सड़क मार्ग से काठमांडू भेज दिया और उचित प्रक्रिया के बाद उन्हें शव सौंप दिये जाएंगे.

शवों की पहचान करने परिजनों को भेजा गया नेपाल

गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि नेपाल विमान दुर्घटना में चार युवकों अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर की मौत हो गई थी. उनके परिवारों में से एक सदस्य और ग्राम प्रधान को प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से नेपाल भेजा गया है.' उन्होंने कहा, 'शवों को उचित पहचान और प्रक्रिया का पालन करने और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. शवों को सड़क मार्ग से जिले में लाया जाएगा. इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं.'

पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिलेगी मदद

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा पर परमिट के लिए पीड़ित परिवारों के साथ जिला प्रशासन के दो अधिकारियों को भी भेजा गया है और दूतावास के अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं.  उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों के शवों को काठमांडू ले जाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान के लिए डीएनए का मिलान किया जाएगा. अखौरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और अन्य सरकारी योजनाओं से उचित सहायता प्रदान की जाएगी.

कैसे हुआ था हादसा?

‘यति एयरलाइंस’ का एक विमान रविवार को पोखरा में उतरने से ऐन पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में अब तक 69 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 41 की पहचान हो गई है. इनमें गाजीपुर निवासी चार युवकों समेत पांच भारतीय भी शामिल हैं. अधिकारियों ने विमान पर सवार रहे सभी 72 यात्रियों को मृत माना है. विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: खोई जमीन पाने के लिए बसपा ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ता सम्मेलन से गांव-गांव पहुंचने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Embed widget