एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: 'नगर निगम में भी जीत का परचम लहराएगी सपा', यूपी निकाय चुनाव को लेकर राम गोपाल यादव का बड़ा दावा

Nagar Nikay Chunav: सपा नेता राम गोपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव को जीतकर हम दिखाएंगे, हम गांधीवादी हैं और कहा कि अगर लक्ष्य पवित्र है तो उसे पाने के लिए तो पवित्र होना चाहिए.

Etawah News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने कहा कि निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी सही उम्मीदवारों का चयन कर रही है और जैसे ही निर्वाचन आयोग का नोटिफिकेशन होगा, हम लोग अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे और अप्रत्याशित जीत के साथ अपना परचम निकाय चुनाव में लहराएंगे. प्रोफेसर राम गोपाल यादव से पूछे गए एक सवाल कि आप चाणक्य की भूमिका में है तो उनका कहना है कि मैं पॉलिटिकल साइंस का स्टूडेंट रहा हूं और उसमें साफ कहा गया है कि अंत भला तो सब भला.  

प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव को जीतकर हम दिखाएंगे, हम गांधीवादी हैं और कहा कि अगर लक्ष्य पवित्र है तो उसे पाने के लिए तो पवित्र होना चाहिए. हम सीधे रास्ते पर चलने वाले हैं. निकाय चुनाव पर पार्टी की तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि बीजेपी निकाय चुनाव पहले कराना चाहती है क्योंकि बड़े नगर निगमों में समाजवादी पार्टी ज्यादा प्रभावी नहीं रही है. नगर पालिका और नगर पंचायतों में तो वैसे ही समाजवादी पार्टी जीतती रही है.

बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कह कि नगर पालिका में तो हम वैसे भी दो तिहाई सीटों के साथ जीतेंगे ही और मीडिया तो सिर्फ यही दिखाएगी कि नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी नगर निगम में भी जीत के साथ अपना परचम लहराएगी. व्यापारियों से पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में तो हमेशा व्यापारी लूटता रहा है. बीजेपी जानती है कि व्यापारियों को लूटो, कूटो वह तो वोट हमको ही देंगे. 

राम गोपाल यादव ने कहा कि व्यापारियों का मन भी इस बार सपा के साथ है. इन्वेस्टमेंट के संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि सरकार पूरी तरह से झूठ बोल रही है. 1 रुपये का भी इन्वेस्टमेंट नहीं हो रहा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बयान कि रामराज्य लाना है तो बीजेपी को हटाना है, इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव का समर्थन किया और कहा कि राज्य में कोई ऐसा नहीं है जो इनके प्रकोप का शिकार ना हुआ हो, अगर इन्हें हटाएंगे नहीं तब तक रामराज्य नहीं आएगा.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद को मिला झाडू़ लगाने, खेती करने और भैंस धोने का काम, 25 रुपये मिलेगी दिहाड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक
'मेरे पिता सदन तो नहीं गए...' बृजभूषण सिंह का जिक्र कर भावुक हुए बेटे प्रतीक

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget