एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: कांग्रेस-बसपा मुख्यालय पर पसरा सन्नाटा, सपा-बीजेपी के दफ्तर में भारी भीड़, ये है दिलचस्प मामला

UP Nagar Nikay Chunav: सपा कार्यालय के बाहर और भीतर टिकटार्थियों की भारी भीड़ लगी हुई है. बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय का माहौल भी चहल पहल वाला है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में दमखम दिखाने का दावा करने वाले राजनीतिक दल कितने पानी में हैं, इसका पता करने के लिए एबीपी गंगा की टीम ने बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रदेश मुख्यालय का जायजा लिया तो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के दफ्तरों में जहां लोगों की भीड़ नजर आई, वहीं कांग्रेस और बसपा के मुख्यालय में सन्नाटा पसरा दिखा. आज पहले चरण के नामांकन दाखिल करने की शुरुआत हुई है. राजधानी लखनऊ में भी पहले चरण में ही चुनाव होना है लेकिन अभी तक किसी भी दल ने महापौर पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अपने प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नकुल दुबे के साथ प्रकोष्ठों की मीटिंग में व्यस्त हैं. यहां न कार्यकर्ता हैं न ही टिकटार्थी. सिर्फ स्टाफ के कुछ सदस्य ही इधर-उधर घूमते हुए दिखे. बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय की स्थिति इससे भी खराब है. यहां पर न कोई नेता, न कार्यकर्ता न टिकटार्थी दिखा.

सपा-बीजेपी मुख्यालय में टिकटार्थियों की भीड़
सपा के प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ महापौर के नाम पर मंथन कर रहे हैं. प्रदेश के बड़े नेता लगातार आवाजाही कर रहे हैं. कार्यालय के बाहर और भीतर टिकटार्थियों की भारी भीड़ लगी हुई है. मुख्यालय के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करने की जगह भी नहीं बची है. बार-बार सड़क पर जाम लग रहा है जिसके चलते यातायात पुलिस के कर्मचारी परेशान हैं और सड़क घेरकर खड़ी गाड़ियों का चालान भी शुरू कर दिया है.

Watch: तेज प्रताप यादव के पैरों में गिरकर माफी मांगते दिखे वाराणसी के होटल के मैनेजर, सामने आया नया वीडियो

हर समय चुनावी मोड में रहने वाली बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय का माहौल भी चहल पहल वाला है. यहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए टिकटार्थियों की भीड़ लगी है. टिकटार्थी बड़े हॉल में बैठे हुए हैं जबकि बीजेपी के नेता और पदाधिकारी भीतर बैठक में व्यस्त हैं. बीच-बीच में मौका मिलने पर नेता और पदाधिकारी टिकटार्थियों से मुलाकात भी कर रहे हैं. निकाय चुनाव के प्रभारी बनाए गए नेता मुख्यालय आकर अपनी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget