एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी के टिकट पर हैट्रिक लगाएंगी मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी? यूपी निकाय चुनाव पर किया ये दावा

UP Nikay Chunav 2023 Date: अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि अतीक अहमद पर कार्रवाई का चुनाव में असर दिखेगा. व​ह प्रयागराज में खुलेआम क्राइम कर रहा था. उसके खिलाफ मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया, 27 साल बाद सजा मिली.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: प्रयागराज (Prayagraj) की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी (Abhilasha Gupta Nandi) महापौर पद पर हैट्रिक लगाने की कोशिश में लगी हैं. प्रयागराज की सीट इस बार अनारक्षित है. ऐसे में लगातार दो बार प्रयागराज की महापौर (Mayor) रह चुकी अभिलाषा गुप्ता नंदी तीसरी बार बीजेपी (BJP) से टिकेट पाने के प्रयास में हैं. इसके लिए उन्होंने लखनऊ (Lucknow) में पार्टी संगठन से जुड़े कई लोगों से मुलाकात भी की. सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंची अभिलाषा गुप्ता ने एबीपी गंगा से बात भी की.

निर्दलीय भी दर्ज की जीत
अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहली बार निर्दलीय और दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता. इससे पहले रिकॉर्ड है कि प्रयागराज में कभी बीजेपी नहीं जीती थी. दूसरा रिकॉर्ड यह कि दो बार वहां से कभी कोई नहीं जीता, लेकिन मैं जीती. इस बार सीट अनारक्षित है तो पार्टी संगठन का जो आशीर्वाद होगा, उसके अनुसार आगे काम करेंगे. पार्टी का जैसा आदेश होगा, वैसा करेंगे. उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि फिर मौका मिलेगा. पार्टी से हमने अनुरोध किया है कि काम को देखते हुए अवसर दें, बाकी जो आदेश होगा वैसा करेंगे.

अतीक पर कार्रवाई का भी दिखेगा असर
अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि अतीक अहमद पर कार्रवाई का भी चुनाव में असर दिखेगा. व​ह प्रयागराज में खुलेआम क्राइम कर रहा था. उसके खिलाफ जिस तरह से मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया, 27 साल बाद अतीक को सजा मिली तो बड़ा काम हुआ. उस समाज के ही लोग अब खुद को भयमुक्त मान रहे हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र, प्रदेश और शहर तीनों सरकार एक रहती है तो विकास कार्य बहुत अच्छा रहता है. भयमुक्त समाज हर वर्ग, समाज, हर जाति, हर धर्म के लोग चाहते हैं.

बसपा अध्यक्ष मायावती पर साधा निशाना
अभिलाषा गुप्ता ने बसपा अध्यक्ष मायावती पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद जैसे लोग क्या कभी साफ-सुथरे थे, जो बसपा ने उनके घर के लोगों को शामिल किया. उसकी पत्नी को मेयर प्रत्याशी बनाया. बसपा अपनी दिशा ही बदल चुकी है. आज मायावती कह रही हैं कि इनको हटा दिया गया है, हम उनके परिवार से किसी को टिकट नहीं देंगे. जिस घर की महिलाएं भी ऐसी साजिश रचती हैं, अगर उनको लाते हो तो मतलब यह कि पार्टी अपनी दिशा बदल चुकी है. बहन जी ने सोचा, लेकिन बहुत देर से सोचा.

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी सांसद का सपा नेता शिवपाल यादव पर पलटवार, कहा- 'संकट में राम ही आते हैं याद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget