एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर क्या है सरकार और चुनाव आयोग की तैयारी? जानें यहां

UP Nikay Chunav: राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी एसके सिंह ने कहा कि अगर 10 अप्रैल तक प्रस्ताव आता है तो 35 से 40 दिन जोड़ने पर लगभग 15 से 20 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करके नतीजे आ जाएंगे.

UP Nikay Chunav 2023 Update: यूपी निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपनी मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब प्रदेश सरकार चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुट गई है. ऐसे में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी कर ली है. वहीं सबसे बड़ा सवाल लोगों के जहन में यह है कि आखिर इसे लेकर अधिसूचना कब जारी होगी? कब चुनाव कराए जाएंगे और कब इसके परिणाम आएंगे? दरअसल, एबीपी न्यूज ने नगर विकास मंत्री से लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तक से निकाय चुनाव की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी जैसे कई सवालों को लेकर बातचीत की है. 

आपको बता दें कि आज बुधवार यानी 29 मार्च को योगी कैबिनेट की बैठक होनी है. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर यह बैठक होगी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद नगर विकास विभाग निकाय चुनाव में आरक्षण से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर देगा. नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार 2 दिनों में प्रदेश सरकार को आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी करना है. वहीं सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव कराने के संबंध में तारीखों का ऐलान करने के लिए प्रकिया पूरी की जाएगी.

प्रक्रिया कैसे-कैसे आगे बढ़ेगी?
दरअसल, सरकार को निकाय चुनाव से जुड़े अधिनियम में भी संशोधन करना होगा. इसके लिए बुधवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के लिए सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद (स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन) नियमावली में संशोधन का अध्यादेश लाया जाएगा. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि बैठक के बाद नगर विकास विभाग आरक्षण को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी कर देगा. लगभग एक हफ्ते का समय उस पर आपत्तियां प्राप्त करने के लिए दिया जाएगा. आपत्तियां लेने के बाद विभाग अंतिम रूप से सूची जारी करेगा. शासन की कोशिश है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 10 अप्रैल से पहले ही चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया जाए.

चुनाव कराने में लगेगा कितना दिन?
शासन से निकाय चुनाव कराने से जुड़ा प्रस्ताव मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को कितना वक्त लगेगा इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के ओएसडी एसके सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने में लगभग 35 से 40 दिन का समय लगता है. निर्वाचन आयोग शासन से प्रस्ताव मिलने के बाद नामांकन से लेकर और मतगणना तक का पूरा टाइम टेबल तैयार करके जारी करेगा. इसमें नामांकन, उसके बाद समीक्षा, फिर अभ्यर्थन वापसी, उसके बाद प्रतीक आवंटन होगा. इसके बाद मतदान और फिर मतगणना कराई जाएगी. मतगणना के साथ परिणाम घोषित हो जाता है. इस हिसाब से अगर 10 अप्रैल तक प्रस्ताव आता है तो 35 से 40 दिन जोड़ने पर लगभग 15 से 20 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करके नतीजे आ जाएंगे. 

Atiq Ahmed News: 'मिट्टी में मिला करियर', बटी BSP! अतीक अहमद के लिए कई रास्ते बंद, अब यहां भी नहीं होगी एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा तोड़ी गईं बाबा साहेब की प्रतिमा और अब...' अंबेडकर जयंती पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
'बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा तोड़ी गईं बाबा साहेब की प्रतिमाएं और अब...' अखिलेश का बड़ा आरोप
Noida Protest LIVE: नोएडा में फिर शुरू हुआ हंगामा, सेक्टर 63, 64, 80, 121 में पत्थरबाजी, तोड़ी गाड़ियां
LIVE: नोएडा में फिर शुरू हुआ हंगामा, सेक्टर 63, 64, 80, 121 में पत्थरबाजी, तोड़ी गाड़ियां
द्वापर युग के गवाह बनेंगे पर्यटक, योगी सरकार विश्व धरोहर दिवस पर बागपत से शुरू कर रही पहली 'हेरिटेज ट्रेल'
द्वापर युग के गवाह बनेंगे पर्यटक, योगी सरकार विश्व धरोहर दिवस पर बागपत से शुरू कर रही पहली 'हेरिटेज ट्रेल'
योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! अब स्कूल बनेंगे 'नारी शक्ति' के निर्माण केंद्र, 16 अप्रैल से शुरू होगा महाअभियान
योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! अब स्कूल बनेंगे 'नारी शक्ति' के निर्माण केंद्र, 16 अप्रैल से शुरू होगा महाअभियान

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
Bihar New CM: 'आज बिहार को थोपा हुआ मुख्यमंत्री मिलेगा, जिसका नाम…', कांग्रेस का बड़ा बयान
'आज बिहार को थोपा हुआ मुख्यमंत्री मिलेगा, जिसका नाम…', कांग्रेस का बड़ा बयान
US Iran Peace Talk: तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
इधर चल रहा US-ईरान युद्ध, उधर उत्तर कोरया ने किया खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण, जानिए क्या है किम जोंग का प्लान
इधर चल रहा US-ईरान युद्ध, उधर उत्तर कोरया ने किया खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण, जानें किम जोंग का प्लान
Aluminium Foil Door Trick: दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
Embed widget