एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav: 37 जिलों में यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा, दिग्गजों ने झोंकी ताकत, 4 मई को वोटिंग

UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में चार मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गया. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी दलों ने शहरों में अपनी ताकत दिखाकर चुनाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश की और एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस माह दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनावों को शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के असर के आकलन की कसौटी माना जा रहा है.

निर्वाचन आयोग के मुताबिक यूपी में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी. महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर से होगा. राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बताया कि पहले चरण में चार मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों के 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपनी पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं. पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. आयोग के बयान के अनुसार नगर निगमों के 10 पार्षदों समेत कुल 85 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किये
पहले चरण के मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने जमकर प्रचार किये. खासतौर से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों ने चुनाव क्षेत्रों में रैलियों और जनसभाओं के जरिये व्यापक प्रचार किया. वहीं राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के नेताओं ने भी चुनाव क्षेत्रों का दौरा किया.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सहारनपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की और प्रचार तेज होने पर 24 अप्रैल की सीतापुर की सभा में उन्‍होंने नगर निकाय चुनाव को देवासुर (देवताओं और राक्षसों के बीच लड़ाई) संग्राम करार देते हुए पूर्ववर्ती सरकारों की कथित माफिया संस्कृति पर हमला बोला. प्रचार के अंतिम दिन प्रयागराज में एक चुनावी सभा में बिना किसी का नाम लिए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रकृति न तो किसी पर अत्याचार करती है और न ही किसी का अत्याचार स्वीकार करती है और सबका हिसाब बराबर रखती है.

अखिलेश यादव ने मेट्रो ट्रेन की यात्रा कर अनोखे ढंग से प्रचार किया
आदित्यनाथ प्रयागराज पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, जिसका गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद ने पांच बार प्रतिनिधित्व किया था, जिसे हाल ही में मार दिया गया था. इस चरण के चुनाव प्रचार में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपनी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने लखनऊ में मेट्रो ट्रेन की यात्रा कर अनोखे ढंग से प्रचार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शहरों को कूड़ा बना दिया.

Azam Khan: पुराने दिन याद कर छलक उठा आजम खान का दर्द, कहा- 'तुम्हारे इस हाकिम के तेवर ऐसे होते थे'

मायावती ने सोशल मीडिया के जरिये अपील की
बसपा प्रमुख मायावती खुद तो निकाय चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं निकलीं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये अपने उम्मीदवारों के पक्ष में अपील की. उन्‍होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया. इस चुनाव में कांग्रेस संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी ताकत लगायी. कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बृजलाल और संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने चुनाव प्रचार किया. उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन में साझीदार राष्‍ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी उप्र में अपनी सक्रियता बनाये रखी. सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने भी अपने उम्मीदवार और भाजपा उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए प्रचार किया.

चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 19,880 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 101477 मुख्य आरक्षी-आरक्षी, 47985 होमगार्ड, पीएसी की 86 कंपनियां, सीएपीएफ की 35 कंपनियां और 7,500 प्रशिक्षण ले रहे उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
फतेहपुर: महिला ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, BJP नेता समेत 12 पर FIR
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
UP के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का खास अंदाज, स्कूटी से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया
UP के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का खास अंदाज, स्कूटी से पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया
'खाना खाओ बिल मैं दूंगा', उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी का सऊदी अरब से बड़ा ऐलान
'खाना खाओ बिल मैं दूंगा', उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी का सऊदी अरब से बड़ा ऐलान

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget